विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्रजमोहन राम ने ली ओडिशा के 44वें राज्यपाल की शपथ, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ; सीएम माझी रहे मौजूद

Published: Sun, 18 Oct 2026 11:43 AM (IST)

ब्रजमोहन राम ने रविवार को ओडिशा के 44वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली, उन्हें हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश हरीश ...और पढ़ें

ब्रजमोहन राम

ब्रजमोहन राम

HighLights

  1. ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के 44वें राज्यपाल की शपथ ली।

  2. मुख्य न्यायाधीश हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।

  3. शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन माझी भी रहे मौजूद।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के 44वें राज्यपाल के तौर पर ब्रजमोहन राम ने रविवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है।लोकभवन के नवनिर्मित अभिषेक हॉल में उड़ीसा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति हरीश टंडन उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, सांसद एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। 

गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया

इससे पहले शनिवार को ब्रजमोहन राम भुवनेश्वर पहुंचे थे।भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, मंत्रिमंडल के कई सदस्यों, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी और मुख्य सचिव अनु गर्ग सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

odisha rajyapal

इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। शपथ ग्रहण से पहले राज्यपाल ब्रजमोहन राम पुरी पहुंचे और यहां पर वे महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी का दर्शन कर प्रदेश एवं देश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की।

लगातार तीन बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए 

गौरतलब है कि ब्रजमोहन राम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा सांसद रहे हैं।उन्होंने झारखंड की पलामू लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था।वह 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे।

लोकसभा सांसद बनने से पहले वह 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य भी रहे थे।इसके अलावा, वह झारखंड में भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य प्रभारी के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

ब्रजमोहन राम का जन्म 1 जनवरी, 1958 को झारखंड के पलामू जिले के चांदवा में हुआ था।उन्होंने 1981 में रांची विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की थी।

यह भी पढ़ें- ओडिशा पहुंचे नए राज्यपाल ब्रजमोहन राम, लोक भवन में दिया गया 'गार्ड ऑफ ऑनर', सीएम माझी भी रहे मौजूद