Move to Jagran APP

भाजपा की जनजागरण पदयात्रा एक नवंबर से

बीजू जनता दल (बीजद) की तरफ से गांधी जयंती से शुरू माहभर चलने वाली जनसंपर्क पदयात्रा के जवाब में भाजपा ने एक नवंबर से 30 नवंबर तक जनजागरण पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। इसमें भाजपा नेता व कार्यकर्ता गांव-गांव घूमकर राज्य की नवीन सरकार के 18 साल के शासन में हुए घोटाले, सरकार की नाकामी आदि के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Oct 2018 04:29 PM (IST)Updated: Tue, 09 Oct 2018 04:29 PM (IST)
भाजपा की जनजागरण पदयात्रा एक नवंबर से
भाजपा की जनजागरण पदयात्रा एक नवंबर से

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : बीजू जनता दल (बीजद) की तरफ से गांधी जयंती से शुरू माहभर चलने वाली जनसंपर्क पदयात्रा के जवाब में भाजपा ने एक नवंबर से 30 नवंबर तक जनजागरण पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। इस पदयात्रा में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता प्रत्येक ब्लॉक, बूथ, वार्डस्तर पर पहुंचकर नवीन सरकार के 18 साल के शासन के दौरान हुए घोटाले, सरकार की नाकामी के चलते लोगों को हो रही असुविधा, बदहाल कानून व्यवस्था आदि के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।

loksabha election banner

आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाकर जोरदार आंदोलन करने की रणनीति बनायी है। इसी आंदोलन की रूपरेखा सोमवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बसंत पंडा ने मीडिया के सामने रखी। पंडा ने बताया कि इस जनजागरण पदयात्रा से पहले 27 से 30 अक्टूबर तक राज्य के सभी ब्लॉक कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ब्लॉकों में भ्रष्टाचार बढ़ गया है बिना परसेंटज कमीशन (पीसी) दिए कोई काम नहीं होता है। आम गांव आम विकास योजना परसेंटेज कारोबार को और प्रोत्साहित कर रही है लोग जो काम चाह रहे हैं, वह नहीं हो रहा है। यह योजना केवल बीजद विधायक एवं नेताओं की झोली भरने के लिए बनायी गई है। बिना टेंडर किए दलीय नेता व कार्यकर्ताओं को यह राशि दी जा रही है, इसका भाजपा कड़ा विरोध करेगी।

उन्होंने कहा कि ओडिशा में लोग बड़े बदलाव के लिए मानसिक रूप से तैयार हो गए हैं। 18 साल के शासन में भ्रष्टाचारी, राज्य के विकास में बाधक बन गए हैं। पत्रकार वार्ता में भाजपा विधायक दल के नेता कनकव‌र्द्धन ¨सहदेव, राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती, महासचिव भृगु बक्सीपात्र प्रमुख उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.