Move to Jagran APP

ओडिशा में भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ करने का किया वादा

ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष बसंत पंडा ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 19 Dec 2018 12:58 PM (IST)Updated: Wed, 19 Dec 2018 12:58 PM (IST)
ओडिशा में भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ करने का किया वादा
ओडिशा में भाजपा ने किसानों का कर्ज माफ करने का किया वादा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का किसानों के कर्ज की माफी का फॉर्मूला हिट होने के बाद ओडिशा में भाजपा भाजपा भी उसी राह पर चल पड़ी है। मंगलवार को ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष बसंत पंडा ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे।

loksabha election banner

मीडिया कांफ्रेंस में बसंत पंडा ने कहा कि मंडियों में किसानों को हो रही परेशानी को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता बुधवार से 'मंडी चलो अभियान' की शुरुआत करेंगे। यह अभियान सात जनवरी तक चलेगा। इस दौरान कार्यकर्ता मंडियों में फैली अनियमितता व सूबे में धान की खरीद में देरी का विरोध करेंगे। पंडा ने ओडिशा की वर्तमान बीजद सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया।

वहीं, भाजपा के मंडी चलो अभियान पर निशाना साधते हुए बीजद के प्रवक्ता पीके देव ने कहा कि किसानों की कर्ज माफी के संबंध में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से पूछना चाहिए, जो केंद्र कृषि ऋण छूट का विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस बोली हमारी नकल कर रहीं भाजपा व बीजद

दूसरी ओर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा है कि भाजपा एवं बीजद हमारी नकल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने किसानों को सोलर पंप एवं आर्थिक सहायता देने की भी घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.