Move to Jagran APP

पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे अमित शाह

रविवार को ओडिशा का दौरा करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, उनका ये दौरा कार्यकताओं में जोश भरने में सहायक होगा।

By Edited By: Published: Sat, 30 Jun 2018 04:34 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jun 2018 04:47 PM (IST)
पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे अमित शाह

भुवनेश्वर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को ओडिशा के दौरे पर आ रहे हैं। इसे लेकर प्रदेश भाजपा प्रदेश कार्यालय में काफी उत्साह नजर आ रहा है। हालांकि इस बार उनका कोई सार्वजनिक कार्यक्रम तय नहीं है फिर भी पार्टी पदाधिकारियों से साथ बैठक को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी सक्रियता बनी हुई है।

loksabha election banner

इस संबंध में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रताप षड़ंगी ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ओडिशा दौरा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक करने वाले हैं। बहुत कम समय के अंतराल पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह चौथी बार ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ओडिशा पर विशेष ध्यान दे रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे को लेकर उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जगह-जगह पर उनके कट आउट लगाए हैं।

सूत्रों के अनुसार अमित शाह प्रदेश भाजपा कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक में संगठन मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ओडिशा में भाजपा द्वारा 120 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था। तब बीजद और कांग्रेस ने इसे खयाली पुलाव की संज्ञा दी थी। शाह के ताजा दौरे को काग्रेस व बीजद ने दलीय मामला बताया है। प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को उनके दल की मौजूदा स्थिति का अंदाजा तो होगा ही। वैसे कांग्रेस का इससे कोई लेना देना नहीं है। हर राजनैतिक दल के अध्यक्ष का यह अधिकार है कि वह अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए राज्यों का दौरा करे। वहीं, शासक दल बीजद ने शाह के ओडिशा दौरे को लेकर सधी हुई प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता प्रताप देव ने कहा कि अमित शाह के ओडिशा दौरे को लेकर हम तनिक भी विचलित नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.