Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा को एक अधिकारी चला रहा... भुवनेश्‍वर में जमकर गरजे जेपी नड्डा, कहा- मुख्‍यमंत्री नहीं हैं सक्रिय

    JP Nadda Road Show भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने आज भुवनेश्‍वर में एक रोड शो किया। इसमें हजारों की तादात में लोग जुटे। भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी इस रैली में शामिल हुए। नड्डा ने इस दौरान नवीन पटनायक की सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्‍होंने कहा कि राज्‍य में मुख्‍यमंत्री सक्रिय नहीं हैं।

    By Arijita Sen Edited By: Arijita Sen Updated: Thu, 16 May 2024 02:09 PM (IST)
    Hero Image
    भुवनेश्‍वर में रोड शो के दौरान जेपी नड्डा।

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। JP Nadda Road Show : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को भुवनेश्‍वर में एक विशाल रोड शो किया। इस रोड शो के जरिए उन्होंने बीजेपी समर्थित उम्मीदवार के लिए वोट मांगा।

    जेपी नड्डा ने रोड शो के दौरान नवीन पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग मोदी को फिर से केंद्र में देखना चाहते हैं और राज्य में एक सक्रिय मुख्यमंत्री चाहते हैं। ऐसा मुख्यमंत्री जो उड़िया में लोगों से बात कर सकता हो, उड़िया अस्मिता के साथ जुड़ा हो।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओडिशा में मुख्‍यमंत्री सक्रिय नहीं: जेपी नड्डा

    जेपी.नड्डा ने कहा कि एक अधिकारी ओडिशा को चला रहा है जबकि मुख्यमंत्री सक्रिय नहीं हैं। इसके लिए ओडिशा के लोग अब नवीन बाबू को विश्राम देना चाहते हैं। भाजपा को काम देना चाहते हैं। बीजद के हाथ से गाड़ी निकल गई है। बीजद अब केवल मिस कर रही है।

    हम एकतरफा चुनाव जीतने जा रहे है। डबल इंजन वाली सरकार ओडिशा में इस बार बनने जा रही है। चुनाव में सरकारी अधिकारियों को शामिल करने को लेकर जेपी नड्डा ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि कुछ दिन की बात है, सब हिसाब किया जाएगा।

    नड्डा की रैली में हजारों की तादात में जुटी भीड़

    जेपी नड्डा का यह विशाल रोड शो माउसी मां मंदिर से शुरू होकर लिंगराज मंदिर तक गया। इसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोगों ने हिस्सा लिया।

    नड्डा ने सड़क के दोनों ओर खड़े हजारों आम लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिवादन हाथ हिलाकर स्वीकार किया। इस दौरान लोगों ने नड्डा को छोटे-छोटे तोहफे भी दिए। नड्डा के साथ सांसद प्रत्याशी अपराजिता षडंगी और विधायक प्रत्याशी बाबू सिंह भी थे।

    नड्डा ने भगवान लिंगराज मंदिर के दर्शन भी किए

    लिंगराज मंदिर पहुंचने के बाद जेपी नड्डा ने रोड शो के बाद भगवान लिंगराज के दर्शन किए। उनके साथ सांसद प्रत्याशी अपराजिता षडंगी, विधायक प्रत्याशी बाबू सिंह और भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी थे।

    यहां उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भुवनेश्वर में मेगा रोड शो, एक दिन पहले ही कटक में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा कटक में किए गए रोड शो के बाद आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया है।इस रोड शो के जरिए भाजपा ने अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया है।

    ये भी पढ़ें:

    Odisha में राजनीतिक हिंसा: एक BJP कार्यकर्ता की मौत, 3 घायलों में एक की हालत गंभीर; भुवनेश्वर स्थानांतरित

    Odisha Politics: 'नवीन पटनायक को बना लिया गया बंदी', ओडिशा CM को लेकर ये क्या बोल गए BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष