विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में BJD को लगा बड़ा झटका, CM पटनायक के करीबी नेता ने थामा BJP का दामन

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 20 Jan 2024 02:26 PM (IST)

युवा नेता और नवीन पटनायक के करीबी मधु सूदन शर्मा के साथ बीजद एवं कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता ...और पढ़ें

Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में BJD को लगा बड़ा झटका
Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में BJD को लगा बड़ा झटका

HighLights

  1. बीजद-कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए कई नेता व कार्यकर्ता
  2. भाजपा को मजबूत करने के लिए हमें जो जिम्मेदारी मिलेगी, हम निभाएंगे- मधु सूदन शर्मा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बरगढ़ जिला के युवा नेता तथा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी माने जाने वाले मधु सूदन शर्मा के साथ बीजद एवं कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने बीजद एवं कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं का राज्य पार्टी कार्यालय में स्वागत किया और कहा कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। क्योंकि ओडिशा की जनता अब डबल इंजन वाली सरकार चाहती है।

पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे हम निभाएंगे- मधुसुदन शर्मा

राज्य कार्यालय में आयोजित एक भव्य समारोह में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले युवा नेता मधुसुदन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासन्मुखी योजना, प्रधानमंत्री के कारण पूरी दुनिया में भारत की बढ़ रही साख एवं स्वाभिमान को देखते हुए हमने भाजपा की सदस्यता ली है। प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए पार्टी हमें जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे हम निभाएंगे।

हमारे साथ आज सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। अगले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे और पार्टी को मजबूत करेंगे।

कार्यक्रम में रेंगली विधायक नाउरी नायक, ब्रम्हगिरी के विधायक ललातेन्दु महापात्र, कुचिन्दा के पूर्व विधायक रवि नायक तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेतृव भी उपस्थित थे। शर्मा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच में संगठन विस्तार के राष्ट्रीय संयोजक (2012-2014) एवं ओडिशा प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष (2015-2018) रह चुके हैं।

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल

शर्मा वर्ष 2014 एवं 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजू जनता दल से बरगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार के प्रवल दावेदार थे। शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर बरगढ़ जिला में पार्टी को काफी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ-साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया है।

वहीं इस अवसर पर कोरापुट जिले के पूर्व युवा छात्र कांग्रेस अध्यक्ष तथा पूर्व अखिल भारतीय कांग्रेस सदस्य रवीन्द्र महापात्र एवं पी.गोपाल राव, गंजाम जिला घुमुसुर के वरिष्ठ डाक्टर बसंत कुमार दास, सम्बलपुर जिला बीजद के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद रथ अपने अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।

ये भी पढ़ें: Odisha: मजबूरी नहीं समझ रही थी मह‍िला प्र‍िंसिपल, मांग रही थी रिश्‍वत; सहायक लाइब्रेरियन की पत्नी से 50 हजार लेते रंगेहाथ पकड़ाई

ये भी पढ़ें: Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का बजट सत्र पांच फरवरी से, 8 फरवरी को पेश किया जाएगा कामकाजी बजट