Move to Jagran APP

राजधानी में बेकरी फैक्ट्री की दीवार ढही, पांच घायल

नगर स्थित नयापल्ली थाना अंतर्गत पाइकनगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक फैक्ट्री की दीवार ढह जाने से पांच लोग उसके नीचे दबकर घायल हो गए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Nov 2018 07:52 PM (IST)Updated: Fri, 02 Nov 2018 07:52 PM (IST)
राजधानी में बेकरी फैक्ट्री की दीवार ढही, पांच घायल
राजधानी में बेकरी फैक्ट्री की दीवार ढही, पांच घायल

जासं, भुवनेश्वर : नगर स्थित नयापल्ली थाना अंतर्गत पाइकनगर इलाके में शुक्रवार की सुबह एक फैक्ट्री की दीवार ढह जाने से पांच लोग घायल हो गए। घायल श्रमिकों में से तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

loksabha election banner

रामचंडी बेकरी फैक्ट्री के किनारे से एक ड्रेन का निर्माण कार्य चल रहा था। बेकरी मालिक उक्त ड्रेन निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था लेकिन ठेकेदार ने एक न सुनी और 5 फीट गहरा गड्ढा खोद दिया। शुक्रवार सुबह श्रमिक ड्रेन निर्माण कार्य कर रहे थे तभी बेकरी की दीवार ढह गई। इससे चार श्रमिक सहित बेकरी का एक कर्मचारी दीवार के मलबे में दब गए। गंभीर अवस्था में इन्हें बाहर निकालकर कैपिटल अस्पताल ले जाया गया। इस हादसे के बाद नयापल्ली थाना पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में ले लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.