विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा के बालेश्वर में हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस डिवाइडर से टकराई, ड्राइवर की मौत; 20 से अधिक घायल

Published: Sun, 14 Jun 2026 09:44 AM (IST)

ओडिशा के बालेश्वर में NH-16 पर एक तीर्थयात्री बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत ...और पढ़ें

HighLights

  1. बालेश्वर में NH-16 पर तीर्थयात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई।

  2. बस चालक की मौके पर मौत, 20 से अधिक यात्री घायल।

  3. बस पश्चिम बंगाल से आंध्र प्रदेश लौट रही थी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर रविवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सोरो थाना क्षेत्र के आदिरूपा पेट्रोल पंप के निकट आंध्र प्रदेश लौट रही एक तीर्थयात्री बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, मृत चालक की पहचान के. वेंकटेश्वर (54) के रूप में हुई है। घायलों में बी. नारायणम, बी. सनसमा, मेगायम पद्मा, के. रामबाओ, सुशीला, बी. रामलामा, एम. नरसिंहम, पी. गोविंदा, के. रंगदेश्वरम और जी. श्यामसुंदरम के रूप में हुई है।

बताया गया है कि आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से ‘श्री लक्ष्मी’ नामक निजी बस करीब 45 तीर्थयात्रियों को लेकर पश्चिम बंगाल के विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा पर गई थी। सभी यात्री कोलकाता से वापस आंध्र प्रदेश लौट रहे थे। इसी दौरान भोर में सोरो क्षेत्र से गुजरते समय चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे डिवाइडर से जा टकराया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को निकालकर सोरो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि तड़के सुबह लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को झपकी आने से हादसा हुआ हो सकता है। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आंध्र प्रदेश पुलिस और परिवहन विभाग से भी संपर्क किया गया है।

यह भी पढ़ें- पुरी में चिप्स लदे ट्रक में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में 360 किलो गांजे के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार, STF और पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक से किया बरामद