Move to Jagran APP

बीजू जनता दल से निष्कासित बैजयंत जय पंडा का भाजपा में जाना तय

बीजू जनता दल से निष्कासित बैजयंत जय पंडा का भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है, ज्वाइनिंग से पहले ही वह लाेगों की बधाई भी स्वीकार कर रहे हैं।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 04 Aug 2018 11:50 AM (IST)Updated: Sat, 04 Aug 2018 11:50 AM (IST)
बीजू जनता दल से निष्कासित बैजयंत जय पंडा का भाजपा में जाना तय
बीजू जनता दल से निष्कासित बैजयंत जय पंडा का भाजपा में जाना तय

भुवनेश्वर, जेएनएन। हाल ही में लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले एवं बीजू जनता दल (बीजद) से निष्कासित बैजयंत जय पंडा का भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है। ज्वाइनिंग से पहले वह भगवा दुपट्टा धारण किए लोगों की बधाई स्वीकार कर रहे हैं। भाजपा सूत्रों के मुताबिक अगस्त के अंतिम सप्ताह में वह समर्थकों के साथ एक भव्य कार्यक्रम में पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं। उनके साथ उनकी केंद्रपाड़ा की टीम होगी।

loksabha election banner

उनके क्षेत्र में लोग उन्हें भाजपा के कमल फूल वाला दुपट्टा गले में डाल देते हैं तो वह खुशी-खुशी गले में डाले सेल्फी लेने को उत्साहित करते हैं। पंडा कहते हैं कि उनका क्षेत्र में कुछ इसी तरह स्वागत किया जा रहा है। लोग गमछा डाल देते हैं तो मैं क्या करूं? भाजपा में शामिल होने के सवाल को वह टाल जाते हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद बैजयंत पंडा की मोदी और उनकी सरकार के मंत्रियों से नजदीकी बीजू जनता दल को रास नहीं आई। और तो और वह लेखों में बीजद को नसीहतें देने लगे। पहले उन्हें पार्टी से निकाला गया फिर उन्होंने इस्तीफा दिया बाद में लोकसभा सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। पंडा के पिता की मृत्यु के बाद हुए श्राद्ध संस्कार में भाजपा नेताओं की आमदरफ्त कुछ और ही कहानी बयां कर रही थी। पंडा के भाजपा में जाने की इबारत तो उसी दिन लिखी जा चुकी थी जब भाजपा महासचिव राम माधव उनके यहां आए थे। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से उनकी नजदीकी जगजाहिर है। पंडा दो बार राज्यसभा (2000-2009) तथा दो बार लोकसभा (2009-2014 व 2014 से 2018 जुलाई में इस्तीफा दे दिया) के सदस्य रहे।

भाजपा सूत्र बताते हैं कि पंडा का भाजपा में शामिल होना लगभग तय है। यह इसी महीने संभव भी है। तानाबाना तैयार किया जा रहा है। बता दें कि बैजयंत को लेकर बीजद में काफी दिनों से कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी लेकिन पार्टी सुप्रीमो द्वारा सांसद को लेकर अपनाये गए स्पष्ट रुख के बाद अब हालात बदल गए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.