महिला कांग्रेस ने किया मंत्री महारथी के आवास पर अण्डा एवं टमाटर से हमला
पिपिली सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले में विवादित बयान देने पर मंत्री प्रदीप महारथी के आवास पर महिला कार्यकर्ताओंं ने जबरन घर में घुस कर टमाटर एवं अण्डे फेंके।
भुवनेश्वर, जेएनएन। बहुचर्चित पिपिली सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या मामले में विवादित बयान देने वाले राज्य के कृषि मंत्री दुविधा में पड़ गए हैं। एक तरफ जहां केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंत्री के बयान की कड़ी समालोचना करते हुए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है तो वहीं दूसरी तरफ गुरुवार अपराह्न को महिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मंत्री प्रदीप महारथी के मास्टर कैंटीन चौक में मौजूद सरकारी आवास पर धावा बोल दिया। महिला कार्यकर्ता मंत्री के आवास में जबरन घुसने का प्रयास किया। असफल होने पर उनके आवास पर टमाटर एवं अण्डा की बौछार करने लगे।
महिला कांग्रेस के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन की तरफ से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया मगर सफलता नहीं मिली। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने 40 से अधिक महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। महिला कांग्रेस का साफ कहना है कि प्रदीप महारथी का इस तरह का बयान निंदनीय है। इस बयान के लिए वह माफी मांगे और आगामी दिनों में इस तरह का बयान सोच समझकर दें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो आगामी दिनों में महिला कांग्रेस की तरफ से आन्दोलन को जोरदार किया जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि उक्त मामले में महारथी ने कहा था कि पीड़िता को न्याय मिला है। दूध का दूध और पानी का पानी हो गया है। महारथी ने कोर्ट की राय का स्वागत किया था।
वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए मंत्री प्रदीप महारथी के बयान की कड़ी समालोचना की है। भाजपा महिला मोर्चा ने सपष्ट किया है कि यदि मुख्यमंत्री प्रदीप महारथी को तुरन्त मंत्री पद से नहीं हटाते हैं तो फिर भाजपा राज्य रास्ते पर आन्दोलन करेगी। भाजपा सप्ताह व्यापी आन्दोलन चलाएगी। महिला मोर्चा ने कहा है कि राज्य सरकार एक तरफ कह रही है कि हम महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ पिपिली पीड़िता के साथ दुष्कर्म हुआ है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रमाणित है, मगर दुख की बात है कि दुष्कर्म करने वाला कोई व्यक्ति नहीं है। वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री ने 25 दिसम्बर को बयान दिया है कि पीड़िता को न्याय मिला है। मंत्री के इस बयान से ही स्पष्ट हो रहा है कि यह सरकार महिलाओं के प्रति कितनी सहनशील है। भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से मास्टर कैंटीन चौक से श्रीराम मंदिर तक एक मोमबत्ती रैली भी निकाली गई।