विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Asian Games 2023: महिला हॉकी स्टार दीप ग्रेस एक्का को 50 लाख रुपए का नकद इनाम देगी ओडिशा सरकार

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Tue, 10 Oct 2023 04:30 AM (IST)

Asian Games 2023 एशियाई खेल की महिला हॉकी टीम की सदस्य और ओडिशा की स्टार खिलाड़ी दीपग्रेस एक्का के लिए ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री ने दीपग्रेस के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की
मुख्यमंत्री ने दीपग्रेस के लिए 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की

जागरण संवाददाता,भुवनेश्वर।  एशियाई खेल की महिला हॉकी टीम की सदस्य और ओडिशा की स्टार खिलाड़ी दीपग्रेस एक्का के लिए मुख्यमंत्री ने पुरस्कार की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 50 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।

दीपग्रेस एशियाई खेल में जापान को हराकर कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम की हिस्सा थी। मुख्यमंत्री ने दीपग्रेस को बधाई देने के साथी ही प्रशंसा करते हुए कहा कि दीपग्रेस युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं। दीपग्रेस उन युवा खिलाड़ियों के लिए आशा और गर्व की प्रतीक है जो देश के लिए खेलना चाहते हैं। 

अपने प्रदर्शन के माध्यम से, दीप ने खेल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी है। मुझे पूरा विश्वास है कि भविष्य में भी दीप देश का नाम रोशन करेगी और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखेंगी। गौरतलब है कि महिला हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने बधाई देने के साथ ही टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों के लिए 3-3 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की थी।

उसी तरह से मुख्यमंत्री ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों और कर्मचारियों के लिए 5-5 लाख रुपये के नकद पुरस्कार की भी घोषणा की थी। इसके अलावा ओडिशा के खिलाड़ी अमित रोहिदास के लिए 1.5 करोड़ रुपये एवं भाला फेंक में रजत पदक जीतने वाले किशोर जेना के लिए 1.5 करोड़ रुपये की घोषणा की है।