एकाम्र क्षेत्र में चार पार्क व खेल मैदान का लोकार्पण
नगर के एकाम्र क्षेत्र में शुक्रवार को चार पार्क का लोकार्पण किया गया।
संसू, भुवनेश्वर: नगर के एकाम्र क्षेत्र में शुक्रवार को चार पार्क का लोकार्पण किया गया। संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री अशोक चंद्र पंडा द्वारा लोकार्पित इन 4 पार्क के लिए सरकार ने अमृत योजना के तहत जीर्णोद्धार पर 95 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस मौके पर मंत्री पंडा ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के लिए लोकार्पित इन पार्क की सुंदरता बनाए रखना हम सभी का उत्तरदायित्व है। उन्होंने टाउन क्लब खेल मैदान का भी उद्घाटन किया। इस खेल मैदान के लिए 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। एकाम्र क्षेत्र में बने 4 पार्क में मूला पड़िया, सांतरापुर के मां भुआसुणी पार्क, कल्पना एरिया पार्क, भीम टांगी फेज 1 पार्क शामिल हैं। इस लोकार्पण उत्सव में मेयर अनंत नारायण जेना, कॉरपोरेटर अनीता रानी महांती, पुष्पा दास, बीएमसी के इंजीनियर अश्विनी मिश्र प्रमुख शामिल थे।