Move to Jagran APP

हर बच्चे को शिक्षा तक रातों की नींद त्याग दो : शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय ओडिश

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Jul 2018 01:53 PM (IST)Updated: Mon, 02 Jul 2018 01:53 PM (IST)
हर बच्चे को शिक्षा तक रातों की नींद त्याग दो : शाह
हर बच्चे को शिक्षा तक रातों की नींद त्याग दो : शाह

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक दिवसीय ओडिशा दौरे पर आकर लौट गए हैं। राजनीति के चाणक्य की संज्ञा पा चुके शाह ने ओडिशा में मिशन 2019 की रणनीति को अंतिम रूप देते हुए नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर केंद्र सरकार के 4 साल की सफलता एवं नवीन पटनायक सरकार की विफलता को बताने का आह्वान किया है।

loksabha election banner

अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान शाह ने स्पष्ट कहा कि जो सरकार महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के रत्नभंडार की चाबी को सुरक्षा नहीं दे सकती है वह राज्य वासियों को क्या सुरक्षा देगी। शाह ने कार्यकर्ताओं से इस बात को राज्य की जनता तक पहुंचाने की अपील की। शाह ने मणिपुर, असम, त्रिपुरा की सफलता को ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश एवं तेलेंगाना में दोहराने का भी आह्वान किया। शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक घर में बिजली, प्रत्येक बच्चे के लिए शिक्षा सुनिश्चित न होने तक रात की नींद त्याग दो। वर्तमान समय में राज्य में 21 हजार बूथ कमेटियां बनायी गई है और 5 हजार बूथ कमेटी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शाह ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना होगा। शाह ने कहा कि हमारा काम खत्म नहीं हुआ है और ना ही खत्म होगा। शाह ने कहा कि जब हम सरकार में नहीं थे तब हमारे कार्यकर्ताओं को बहुत सी असुविधा का सामना करना पड़ा था। ऐसे में तृणमूल स्तर पर कार्यकर्ता किस प्रकार से अधिक शक्तिशाली होगा उसके लिए ध्यान देना होगा और काम करना होगा।

राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए शाह ने कहा कि ओडिशा में प्राकृतिक संपदा प्रचुर मात्रा में है बावजूद इसके ओडिशा गरीब राज्य बना हुआ है। नवीन सरकार यदि इसका सही विनियोग नहीं कर पा रही है, केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक नहीं पहुंचा पा रही है तो फिर उसे गद्दी छोड़ देनी चाहिए। कार्यकर्ता बैठक के बाद शाह ने पार्टी के सोशल मीडिया मैनेजमेंट पर भी टिप्स दिए। एक ही दिन में शाह ने छह बैठक में भाग लेकर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जोश भरा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.