स्वस्थ खराब होने के कारण अमित शाह का ओडि़शा दौरा स्थगित
स्वस्थ खराब होने के कारण अमित शाह का ओडिशा दौरा स्थगित हो गया है, ज्ञात हो कि स्वस्थ खराब होने के कारण अमित शाह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती हैं।
By BabitaEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 02:23 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 02:23 PM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का ओडि़शा दौरा स्थगित हो गया है। अमित शाह का स्वस्थ खराब होने के कारण यह दौरा स्थगित होने की जानकारी राज्य भाजपा के उपाध्यक्ष समीर महंती ने दी है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए हम सब प्रभु जगन्नाथ के पास कामना करते हैं।
गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 18 जनवरी को कटक के सालेपुर में एक जनसभा को सम्बोधित करने वाले थे। इस जनसभा को स्थगित कर दिया गया है। इस जनसभा के लिए आगामी तिथि निर्धारित होने के बाद इसकी जानकारी दी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें