Move to Jagran APP

Odisha Cabinet: केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेर बदल के बाद अब ओडिशा मंत्रिमंडल में भी फेर बदल की चर्चा

Changes in Odisha cabinet बाहुड़ा यात्रा के बाद ओडिशा की नवीन सरकार का मंत्रिमंडल बदल सकता है। पार्टी के मंत्री वरिष्ठ नेता विधायकों के साथ इसे लेकर चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान राज्य मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री हैं जबकि 9 राज्य मंत्री हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 14 Jul 2021 10:35 AM (IST)Updated: Wed, 14 Jul 2021 10:35 AM (IST)
Odisha Cabinet: केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेर बदल के बाद अब ओडिशा मंत्रिमंडल में भी फेर बदल की चर्चा
ओडिशा मंत्रिमंडल में फेर बदल होने की चर्चा होने लगी है।

भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेर बदल एवं विस्तारीकरण के बाद अब ओडिशा मंत्रिमंडल में फेर बदल होने की चर्चा होने लगी है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने विभिन्न विभाग के दायित्व में रहने वाले मंत्रियों के कौशल के बारे में जानकारी लेने के लिए उनके द्वारा दो साल में किए गए विकास कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। कोरोना संक्रमण बढ़ जाने से इस प्रसंग पर निर्धारित समय पर विचार-विमर्श नहीं हो सका था, हालांकि अधिकांश मंत्रियों ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री के पास जमा कर दी थी। ऐसे में किस मंत्री ने कितना कार्य किया है, उनके द्वारा किए गए कार्य से जनसाधारण को कितना लाभ हुआ, ये तमाम तथ्य मुख्यमंत्री कार्यालय में मौजूद है।

loksabha election banner

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री नवीन पटनायक राज्य मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, युवा नेतृत्व, वरिष्ठ विधायक के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए चर्चा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस चर्चा की एक फोटो सामने आयी है। इससे कयास लगाये जा रहे हैं कि मंत्रिमंडल एवं संगठन स्तर पर जल्द ही फेर बदल हो सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महाप्रभु की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दिन राज्य के कुछ वरिष्ठ मंत्रियों के साथ उनके विभाग में किए गए विकासमूलक कार्यक्रम पर चर्चा की है। 

इसमें वित्तमंत्री निरंजन पुजारी से लेकर मंत्री अरुण साहू, मंत्री अशोक पंडा, मंत्री समीर दास के साथ पार्टी के संगठन सचिव प्रणव प्रकास दास, देवी प्रसाद मिश्र, अतनु सव्यसाची नायक, प्रताप देव व पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री की यह चर्चा जारी है और दूसरे दिन भी उन्होंने कई वरिष्ठ महिला नेता, संगठन के दायित्व में रहने वाले नेता, पर्यवेक्षक के साथ चर्चा कर सरकारी एवं पार्टी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा कर जानकारी ली है।

मुख्यमंत्री के चर्चा के केन्द्र सबसे ज्यादा जो प्रसंग रहा है, उमसें स्वास्थ्य, शिक्षा, पौरांचल विकास एवं ब्लाक तथा पंचायत स्तर पर सरकार की विभिन्न योजना किस प्रकार से कार्य कर रही है, इसमें इनका क्या योगदान है, जनता की क्या राय है, जानकारी ली है। मुख्यमंत्री के साथ हुई इस चर्चा में भाग लेने वाले मंत्री या पार्टी के वरिष्ठ नेता कुछ कहने से बच रहे हैं, मगर सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महाप्रभु की बाहुड़ा यात्रा के बाद मंत्रीमंडल एवं बड़ा फेर बदल होगा।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्तमान राज्य मंत्रिमंडल में 12 कैबिनेट मंत्री हैं जबकि 9 राज्य मंत्री हैं। इस 21 सदस्यीय टीम के साथ मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। 29 मई 2019 को शपथ लेने वाले इस मंत्रिमंडल में भी तक फेर बदल नहीं हुआ है। काफी पहले से ही मंत्रिमंडल में बदलाव को लेकर चर्चा उठी थी मगर कोरोना महामारी के कारण अब तक ऐसा नहीं हो पाया है। कोरोना का प्रभाव कम ना होने से अब नवीन की टीम में परिवर्तन होना लाजिमी होने की बात राजनीतिक विशेषज्ञ कह रहे हैं। 5 से 6 मंत्री ऐसे हैं जिसने अपने कार्य से प्रभावित नहीं किया है, ऐसे में मंत्रिमंडल से उनकी छुट्टी सुनिश्चित मानी जा रही है। 

इनके स्थान नए चेहरे को मुख्यमंत्री शामिल कर सकते हैं। पार्टी के नेताओं एवं राजनीतिक विश्लेषकों की मानी जाए तो नवीन अपनी नई टीम में पार्टी के सांगठनिक कार्यक्रम को अधिक सक्रिय करने में विशेष भूमिका निभाने वाले पूर्व मंत्री, विधायक एवं पश्चिम ओडिशा खासकर मयूरभंज एवं बालेश्वर जिले से कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सम्भावना है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.