ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर के ऊपर दिखा अद्भुत पूर्णिमा चांद, खूबसूरत नजारे ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपर एक बेहद अद्भुत और मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने को मिला कार्तिक पूर्णिमा के पवित्र मौके पर आसमान में निकला पूर्ण चंद्रमा (फुल मून) ठीक मंदिर के शिखर पर स्थापित 'नीलचक्र' के भीतर समाया हुआ दिखाई दिया।

जगन्नाथ मंदिर के ऊपर दिखा अद्भुत पूर्णिमा चांद (फोटो- वीडियो ग्रैब)
HighLights
पूर्णिमा की रात जगन्नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुरी की यह दिव्य तस्वीर
डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर ओडिशा के पुरी स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर के ऊपर एक बेहद अद्भुत और मनमोहक खगोलीय दृश्य देखने को मिला।
इस पवित्र मौके पर आसमान में निकला पूर्ण चंद्रमा (फुल मून) ठीक मंदिर के शिखर पर स्थापित 'नीलचक्र' के भीतर समाया हुआ दिखाई दिया।
इस दुर्लभ और अलौकिक नजारे ने वहां मौजूद हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिन पर नीलचक्र के बीच चमकते चांद का यह संयोग भक्तों के लिए किसी दिव्य दर्शन से कम नहीं था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं।