Move to Jagran APP

नकली डॉक्टर बन किया अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार, मामला दर्ज; आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले के सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक नकली डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है डाक्टर का नाम दीपक महांति है। महिला डायरिया बीमारी से पीड़ित थी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 31 May 2021 02:43 PM (IST)Updated: Mon, 31 May 2021 02:43 PM (IST)
नकली डॉक्टर बन किया अस्पताल में महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार, मामला दर्ज; आरोपी  गिरफ्तार
अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। अस्पताल में एक महिला मरीज के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में एक नकली डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह पढ़ने में थोड़ा आश्चर्यजनक लग रहा है, मगर सच्ची घटनाहै। यहां सवाल यह उठ रहा है कि अस्पताल के अन्दर किस प्रकार से नकली डॉक्टर पहुंचा। यह घटना ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले के सामूहिक स्वास्थ्य केन्द्र में घटी है।

loksabha election banner

गिरफ्तार नकली डॉक्टर का नाम दीपक महांति है। उसका घर बड़आम्बिला गांव में है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर लिया है। आरोप के मुताबिक अरगल गांव की एक महिला डायरिया बीमारी से पीड़ित होकर आली अस्पताल में भर्ती हुई थी। रविवार को 11 बजे अभियुक्त दीपक अस्पताल पहुंचा। वह खुद को गोविन्दपुर अस्पताल का डाक्टर होने का परिचय देकर उक्त महिला की समस्या के बारे में जानकारी ली। डायरिया से पीड़ित होने की बात जानने के बाद उसने वहां पर उपस्थित अटेंडेंट को बाहर जाने को कहा। इसके बाद स्वास्थ्य जांच के बहाने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया। वहां पर उपस्थित महिला के पति ने इसका प्रतिवाद किया। इसके बाद दीपक वहां से मौका मिलते ही फरार हो गया था।

घटना के बारे में उक्त महिला के पति ने आली थाना में लिखित शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान किया है। स्वास्थ्य केन्द्र में सिक्योरिटी व्यवस्था होने के बावजूद एक महिला मरीज के साथ इस तरह की घटना किस प्रकार से हुई, उसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.