Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha News: बलांगीर के 80 हजार किसानों की चमकेगी किस्मत! मुख्यमंत्री ने लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना का किया उद्घाटन

    नवीन पटनायक ने बलांगीर के लोगों नए साल में बड़ा तोहफा दिया है। बलांगीर की जीवन रेखा कही जाने वाले सुकटेल नदी पर बने लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया। साथ ही सीएम पटनायक ने 305 करोड़ रुपये की लागत से बने 69 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा 2220 करोड़ की लागत से 112 विभिन्न प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास किया।

    By Sheshnath Rai Edited By: Shashank ShekharUpdated: Wed, 03 Jan 2024 03:03 PM (IST)
    Hero Image
    बलांगीर के 80 हजार किसानों की चमकेगी किस्मत! मुख्यमंत्री ने लोयर सुकतेल सिंचाई परियोजना का किया उद्घाटन

    जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को बलांगीर जिले के लोगों नए वर्ष का बड़ा उपहार दिया है। मुख्यमंत्री ने बलांगीर की जीवन रेखा कही जाने वाले सुकटेल नदी पर बने लोअर सुकटेल सिंचाई परियोजना का उद्घाटन किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 305 करोड़ रुपये से निर्मित 69 विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करने के साथ ही 2220 करोड़ रुपये की 112 विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

    बलांगीर में स्वास्थ्य क्षेत्र में कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए- CM

    मुख्यमंत्री ने इस अवसर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए वर्ष में बलांगीर जिले से मेरा पहला दौरा शुरू हुआ है। आज का दिन सपना साकार होने वाला दिन है। बलांगीर जिले में स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास से लेकर कम्यूनिटी विकास, खेल क्षेत्र में विकास, हेरिटेज विकास जैसे कई कई प्रोजेक्ट शुरू हुए हैं।

    लोअर सुकतेल सिंचाई परियोजना का उद्घाटन कर हमें आज बहुत खुशी हो रही है। इससे बलांगीर जिले की जल समस्या खत्म होगी, किसान भाई लाभन्वित होंगे। बलांगीर एवं सोनपुर जिले के लोग लाभान्वित होंगे। किसान एवं किसानी समृद्ध होगी तो राज्य की अर्थव्यवस्था भी समृद्ध होगी। मैं हमेशा किसानों के साथ हू। इनके लिए कालिया योजना शुरू की है।

    1 लाख रुपये तक का कर्ज बिना ब्याज में देने की व्यवस्था की है। हमारा मानना है कि किसानों का विकास होगा तो ही ही राज्य का विकास होगा। यह प्रकल्प बलांगीर के विकास के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ेगा।

    लोअर सुकतेल सिंचाई परियोजना निर्माण में 2723 करोड़ खर्च- सीएम

    मुख्यमंत्री ने कहा कि लोअर सुकतेल सिंचाई परियोजना के निर्माण में 2723 करोड़ रुपया खर्च हुआ है। इस परियोजना के शुरू हो जाने से 1 लाख एकड़ जमीन में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे सुवर्णपुर के साथ बलांगीर जिले के 200 से अधिक गांव के 80 हजार से अधिक किसानों को फायदा होगा। 70 हजार लोगों को पीने का पानी मिलेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने फाइव टी अध्यक्ष वीके.पांडियन को आप लोगों के बीच आपकी समस्या जानने के लिए भेजा था। आपके साथ चर्चा किए थे। आपके विचार को सम्मान देकर हम काम कर रहे हैं। बलांगीर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य हर क्षेत्र में विकास कार्य जारी है। जिले मठ मंदिरों के रूपांतरण का काम चल रहा है।

    बलांगीर, ओडिशा में विकास की नई गाथा लिखेगा- मुख्यमंत्री 

    फाइव टी के माध्यम से काम में तेजी आयी है। राज्य में 3.64 लाख एकड़ जमीन में जल सिंचाई की व्यवस्था की जा चुकी है। लोयर सुकतेल परियोजना के लिए 29 गांव के लोगों ने बहुत बड़ा त्याग किया है। बलांगीर के विकास में इनके त्याग सदैव याद रखे जाएंगे। सभी के सहयोग से बलांगीर जिला ओडिशा में विकास की नई गाथा लिखेगा।

    समारोह में मंत्री निरंजन पुजारी, मंत्री टुकुनी साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक नरसिंह मिश्र प्रमुख ने अपने अपने विचार रखे। अंत में जिलाधीश चंचल राणा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

    ये भी पढ़ें: Odisha News: राउरकेला में लकड़बग्घे का आतंक, सात भेड़ को बना लिया अपना शिकार; वन विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

    ये भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: 'जगन्नाथ' महाप्रभु को अयोध्या से आया निमंत्रण, स्वागत समिति ने इन सामानों के साथ किया आमंत्रित