यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sikkim Flood: सिक्किम बाढ़ में ओडिशा के 8 लोग अब भी लापता, वादियों में घूमने गए बच्चों से नहीं हो पा रहा संपर्क
Odisha News उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी की तीस्ता नदी में अचानक ...और पढ़ें

संतोष कुमार पांडेय, अनुगुल। Odisha News: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब तक ओडिशा के आठ लोगों के लापता होने की खबर है। सोमवार को विश्वसनीय रिपोर्टों के हवाले से इसकी जानकारी मिली है। जिन आठ लोगों के लापता होने की खबर मिली है, उनमें ढेंकानाल जिले के पांच लोग शामिल हैं।
सात दोस्त गए थे सिक्किम घूमने
इनमें ढेंकनाल जिले के चिमनी से एक, अंक्रान्तिपुर गांव से दो भाई-बहन, कांडबिंधा गांव से एक, ढेंकनाल शहर से एक है। गौरतलब है कि करीब सात दोस्त सिक्किम घूमने गए थे और बाढ़ के बाद से उनका कोई पता नहीं चला। इन सात छात्रों में से तीन छात्र ढेंकनाल से, दो छात्र चौद्वार से और एक छात्र भुवनेश्वर से है। ये सभी इंजीनियरिंग के छात्र हैं।
बच्चों से नहीं हो पा रहा है परिवार का संपर्क
ढेंकानाल के चिमनी गांव में सदर थाना क्षेत्र के सिक्किम की यात्रा करने वाले सात लोगों में से एक चन्द्रशेखर सिंह बाढ़ के बाद से लापता हैं। परिवार ने आखिरी बार चंद्रशेखर से 2 अक्टूबर की रात 9 बजे बात की थी। तब से परिवार का लड़के या उसके दोस्तों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है, परिवार ने जिला कलेक्टर से मदद मांगी है। माता-पिता ने अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें: Odisha News: 14 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खुलेगा सिमलीपाल National Park, सुबह 6 से 9 के बीच मिलेगी एंट्री
इसी तरह गंगटोक में भी भीषण बाढ़ के बाद तीन लोगों के फंसने की खबर है। सिक्किम बाढ़ में लापता ओड़िया लोगों के परिवारों ने सरकार से उनके प्रियजनों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।
ओडिशा के जवान हुए शहीद
इससे पहले सिक्किम में बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ से भीषण तबाही मची है। इसी की चपेट में आकर ओडिशा के रहने वाले जवान सरोज कुमार दास बलिदान हो गए।
गौरतलब है कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से लाचेन घाटी की तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ में 22 सैन्यकर्मी लापता हो गए थे। इनमें से एक सरोज भी थे। सरोज के परिवार ने वीडियो कॉल से उनके शव की पहचान कर ली है।
