विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Railway News: मुंबई-हावड़ा रेल लाइन की 42 ट्रेनें रद, 2 गाड़ियों का बदला रूट; यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

Published: Sat, 19 Sep 2026 10:39 AM (IST)

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों के चलते बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा।

सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा-राउरकेला सेक्शन पर विकास कार्य जारी है।

  2. नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द की गई हैं।

  3. 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत बंडामुंडा ए केबिन और राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन शुरू करने के लिए विकास कार्य किए जा रहे हैं।

इसके तहत बंडामुंडा के केबिन में नॉन-इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य किया जाना है, जिसके कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को रद करने और कुछ का मार्ग बदलने का निर्णय लिया है। इस विकास कार्य के चलते कई मेमू, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें लगातार कई दिनों तक प्रभावित रहेंगी।

25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक रद रहेंगी ये ट्रेनें

  • 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर मेमू
  • 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू
  • 58152/58151 बरसुआं-बीरमित्रपुर-बरसुआं पैसेंजर
  • 18109/18110 इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस
  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस
  • 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस
  • 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस

लंबी दूरी की ये ट्रेनें रहेंगी रद 

ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम रद होने की तिथि
18051/18052 बादामपहाड़-राउरकेला-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 27 सितंबर
18049 शालीमार-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 26 सितंबर
18050 बादामपहाड़-शालीमार एक्सप्रेस 27 सितंबर
12767 हुजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस 28 सितंबर
12768 सांतरागाछी-हुजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस 30 सितंबर
18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस 26 व 29 सितंबर
18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस 27 व 30 सितंबर
01001 एलटीटी मुंबई-सांतरागाछी स्पेशल 29 सितंबर
01002 सांतरागाछी-एलटीटी मुंबई स्पेशल 1 अक्टूबर
18641 हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस 1 अक्टूबर
18642 दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस 2 अक्टूबर
22843 बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस 25 सितंबर
22844 बक्सर-बिलासपुर एक्सप्रेस 26 सितंबर
13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा एक्सप्रेस 1 अक्टूबर 2026
15028 गोरखपुर-संबलपुर एक्सप्रेस 1 अक्टूबर
15027 संबलपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस 3 अक्टूबर
18452/18451 पुरी-हटिया-पुरी एक्सप्रेस 2 अक्टूबर 2026
58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर 24 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक
58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर 25 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक
18176 झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक
18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 26 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक
18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 22, 24 और 26 सितंबर
18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 25, 27 और 29 सितंबर 2026
22861 हावड़ा-कांटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस 25, 27, 29 सितंबर और 1, 2 अक्टूबर
22862 कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 26, 28, 30 सितंबर और 2, 3 अक्टूबर
12871 हावड़ा-जूनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस 26, 28, 30 सितंबर
12872 जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 27, 29 सितंबर, 1 अक्टूबर


विकास कार्यों के दौरान परिचालन सुचारू रखने के लिए रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों को उनके तय रूट की जगह परिवर्तित मार्ग से चलाने का फैसला लिया है।

27 सितंबर 2026 को अपनी यात्रा शुरू करने वाली 20818 नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस अपने तय मार्ग के बजाय एनएससीबी गोमो-आद्रा-हिजली-भद्रक-कटक के रास्ते होकर चलेगी।

इसी प्रकार, 30 सितंबर 2026 और 1 अक्टूबर 2026 को यात्रा शुरू करने वाली 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब के रास्ते चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा, रांची से अजमेर के बीच जयपुर होते हुए चलेगी पूजा स्पेशल