Move to Jagran APP

ओडिशा सरकार ने एक सप्ताह में 3166 कर्मचारियों को दी पदोन्नति

जागरण संवाददाता भुवनेश्वर ओडिशा सरकार ने एक सप्ताह के अंदर 3166 कर्मचारियों को उनके

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 04:23 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 04:23 PM (IST)
ओडिशा सरकार ने एक सप्ताह में 3166 कर्मचारियों को दी पदोन्नति

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : ओडिशा सरकार ने एक सप्ताह के अंदर 3166 कर्मचारियों को उनके अच्छे कार्य के लिए पदोन्नति दी है। कुछ दिन पहले ही फाइव टी एवं मो सरकार कार्यक्रम के शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस बात के संकेत दिया था कि जो कर्मचारी अच्छा काम करेगा उन्हें राज्य सरकार तात्कालिक रूप से पदोन्नति देगी और जो कर्मचारी गलत काम करेंगे उन्हें दंडित किया जाएगा। इसी के तहत पिछले महीने सरकार ने 55 कर्मचारियों को नौकरी से हटा दिया था। अब नए वर्ष पर सरकार ने एक ही सप्ताह के अंदर 39 विभाग तथा 30 जिले के ग्रुप ए से लेकर ग्रुप डी तक विभिन्न वर्ग के 3166 कर्मचारियों को पदोन्नति दिया है। एक सप्ताह के अंदर इतनी संख्या में कर्मचारियों की पदोन्नति एक रिकॉर्ड मानी जा रही है

loksabha election banner

पहले ही मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने निम्न एवं मध्यम वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति के क्षेत्र में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की थी। 31 दिसंबर तक सभी योग्य कर्मचारियों को पदोन्नति देने के लिए 21 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था। इसी के तहत 24 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच ग्रुप ए में 852 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है तो ग्रुप बी में 527, ग्रुप सी में 1496 एवं ग्रुप डी में 291 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई है। यहां उल्लेखनीय है कि 2019 जनवरी से नवंबर महीने के बीच विभिन्न वर्ग में 9766 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई थी। ऐसे में 3166 कर्मचारियों को मिलाकर 2019 में विभिन्न वर्ग में कुल 12932 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.