ओडिशा के कोलाब जलभंडार में नहाने गए जवाहर नवोदय विद्यालय के 3 स्टूडेंट, डूबने से मौत
दक्षिण ओडिशा के कोरापुट जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय के तीन दसवीं कक्षा के छात्र कोलाब जलभंडार में नहाने के ...और पढ़ें

रोते-बिलखते परिजन। (जागरण)
HighLights
कोरापुट के कोलाब जलभंडार में तीन छात्र डूबे।
जवाहर नवोदय विद्यालय के दसवीं कक्षा के छात्र थे।
परीक्षा के बाद नहाने गए, गहराई का अंदाजा नहीं लगा।
संवाद सहयोगी, संबलपुर। शनिवार के अपराह्न, दक्षिण ओड़िशा के कोरापुट जिला स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के तीन छात्र नहाने के दौरान कोलाब जलभंडार में डूब जाने से उनकी मौत हो गई।
तीनों छात्र दसवीं कक्षा के थे और सीबीएसई परीक्षा के ख़त्म होने के बाद नहाने गए थे। मृत छात्रों में एक कोरापुट और दो मलकानगिरी जिला के हैं।
अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक हादसा तब हुआ, जब कोरापुट का मनमथ सामल और मलकानगिरी के संदीप पुजारी और रमाकांत पटनायक परीक्षा देने के में विद्यालय से निकले और नहाने के लिए कोलाब जलभंडार पहुंच गए।
जलभंडार के पानी की गहराई का अंदाजा नहीं होने और नहाने के लिए तीनों के जलभंडार में कूद जाने से यह हादसा हुआ।
इसका पता चलते ही स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों छात्रों को जलभंडार से बाहर निकालने के बाद शहीद लक्ष्मण नायक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों छात्रों को मृत घोषित कर दिया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक मनमथ के परिवार के लोगों ने विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार बताया है, जिनकी लापरवाही की वजह से तीनों छात्र विद्यालय से निकलकर नहाने के लिए कोलाब जलभंडार चले गए।
यह भी पढ़ें- ओडिशा में विजिलेंस के रडार पर सिंचाई विभाग के इंजीनियर, 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी
