विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में कार और ट्रक की टक्कर के बाद कई बाइकें टकराईं, 3 की मौत; हादसे का CCTV फुटेज आया सामने

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:30 AM (GMT+05:30)

ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी चौक के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई ...और पढ़ें

HighLights

  1. गंजाम में चमाखंडी चौक पर भीषण सड़क हादसा।

  2. कार-ट्रक की टक्कर के बाद कई बाइकें चपेट में।

  3. हादसे में तीन लोगों की मौत, सीसीटीवी फुटेज जारी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के गंजाम जिले में चमाखंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। हादसे में एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दो अन्य घायलों ने दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान बरहमपुर की रोजालिन रानी मिश्र, नौली गांव के लक्ष्मीधर गौड़ और उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र के विनोद कुमार के रूप में हुई है। हादसे में घायल कई अन्य लोगों का एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कार और ट्रक की टक्कर के बाद कई बाइक हादसे का शिकार

जानकारी के अनुसार, चमाखंडी चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे पहले एक कार और ट्रक के बीच टक्कर हुई। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की चपेट में कई बाइक आ गईं। देखते ही देखते हादसे ने सीरियल दुर्घटना का रूप ले लिया। इसमें कई बाइक सवार घायल हो गए।

सीसीटीवी फुटेज में दिखा हादसे का भयावह दृश्य

दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें हादसे की भयावहता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

इधर, छत्रपुर के विधायक कृष्ण चंद्र नायक बरहमपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के उपचार के संबंध में भी चर्चा की और सभी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दर्दनाक हादसे के बाद चमाखंडी क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के कोणार्क सूर्य मंदिर में प्रवेश शुल्क और पूजा पर रोक के खिलाफ नागरिक संगठनों ने अदालत में दी चुनौती