Move to Jagran APP

ओडिशा में विदेश से लौटे 246 लोग कोरोना पाजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूने

Omicron case in Odisha 24 नवम्बर से अभी ओडिशा में विदेश से 800 लोग आए हैं। जिनमें से 40 प्रतिशत लोगों ने गलत पता दिया है। स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने कहा इन 40 प्रतिशत लोगों के खोजने का प्रयास जारी है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 01:36 PM (IST)
ओडिशा में विदेश से लौटे 246 लोग कोरोना पाजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए नमूने
24 नवम्बर के बाद ओडिशा में 800 से अधिक लोग वापस आए हैं।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओमिक्रोन वैरिएंट से प्रभावित देश से 24 नवम्बर के बाद ओडिशा में 800 से अधिक लोग वापस आए हैं। इसमें से 246 के नमूने पाजिटिव पाए गए हैं। इनमें से किसी व्यक्ति में ओमिक्रोन वैरिएंट है या नहीं वह फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। इसके लिए 246 लोगों के नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर आईएलएस में भेजा गया है। यह जानकारी भुवनेश्वर आईएलएस निदेशक अजय परिड़ा ने दी है।

loksabha election banner

यहां उल्लेखनीय है कि राज्य में अभी तक एक भी ओमिक्रोन वैरिएंट से पाजिटिव मरीज नहीं मिले हैं। 246 विदेशी के पाजिटिव पाए जाने के बाद राज्य वासियों की चिंता बढ़ा दी है। इन सभी संक्रमितों का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। भुवनेश्वर जीव विज्ञान प्रतिष्ठान (आईएलएस) के निदेशक डा. अजय परिड़ा ने कहा है कि इससे पहले 141 नमूना का जिनोम सिक्यूएंसी किया गया था मगर एक भी नमूना में ओमीकेन के लक्षण नहीं मिले थे।

अभी जो नमूने मिले हैं, उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। वहीं दूसरी तरफ विदेश से लौटने वाले 40 प्रतिशत लोगों के बारे में सरकार के पास कोई सूचना नहीं है। जांच के समय कई यात्रियों ने गलत पता दिया है। इस संदर्भ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेसक डा. विजय पाणीग्राही ने कहा है कि ओमिक्रोन वायरस पाए जाने वाले देश से 800 से अधिक यात्री ओडिशा आए हैं। इनमें से 40 प्रतिशत अर्थात 320 यात्रियों का पता नहीं मिल रहा है। एयर सुविधा पोर्टल में उन्‍होंने गलत फोन नंबर एवं गलत पता दिया है। इससे उनकी तलाश नहीं हो पा रही है। अनेक यात्रियों ने तो दूसरे राज्य का पता दिया है, जिससे विदेश से आने वालों की ट्रेसिंग करने में समस्या आ रही है। स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास ने कहा है कि उक्त 40 प्रतिशत लोगों को खेजने का प्रयास जारी है, डरने की जरूरत नहीं है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.