Move to Jagran APP

ओडिशा सरकार ने हटाया आर्थिक प्रतिबंध, वित्त प्रमुख सचिव ने दी जानकारी

ओडिशा सरकार ने राज्‍य में कोरोना महामारी के कारण लगाया गया आर्थिक प्रतिबंध हटा दिया है। सरकार की तरफ से विभिन्न विभाग में खर्च को लेकर जो प्रतिबंध लगाए गए थे। विभागीय सचिव को वित्त सचिव अशोक मीना ने पत्र लिखकर जानकारी दी है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 02:31 PM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 02:31 PM (IST)
ओडिशा सरकार ने हटाया आर्थिक प्रतिबंध, वित्त प्रमुख सचिव ने दी जानकारी
ओडिशा सरकार ने 7 महीने पहले जारी किए गए आर्थिक प्रतिबंध को हटा दिया है।

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। कोरोना महामारी से मुकाबला करने के लिए करीबन 7 महीने पहले जारी किए गए आर्थिक प्रतिबंध को राज्य सरकार ने हटा दिया है। इस आर्थिक साल बाकी बचे समय के लिए यह प्रतिबंध हटाया गया है। इस निर्णय के संबन्ध में सभी विभागीय सचिव को वित्त सचिव अशोक मीना ने पत्र लिखकर जानकारी दी है।

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक कोरोना के बाद प्रभावित होने वाली अर्थनीति को मुख्य धारा में लाने के लिए प्रतिबंध को हटाया गया है। विभागीय प्रमुख सचिव अशोक कुमार मीना ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्र में जो आर्थिक प्रतिबंध लगाया गया था, उसमें से सरकार ने कई क्षेत्र में प्रतिबंध को वापस ले लिया है। सचिव ने कहा है कि वर्तमान समय में कोविड टीकाकरण चल रहा है और राज्य की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आ रहा है। राज्य सरकार विभिन्न स्रोत से अर्थ संग्रह कर रही है। आर्थिक क्षेत्र को विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र को प्रमुखता देने की जरूरत है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की तरफ से विभिन्न विभाग में खर्च को लेकर जो प्रतिबंध लगाए गए थे, उसे वापस लिया गया है। हालांकि राजकोष से पैसा लेकर अन्य किसी भी बैक में नहीं रखा जा सकता है। 

वित्त सचिव ने कहा है कि यह निर्णय अनुदानप्राप्त तथा समवाय संस्था के लिए भी लागू रहने की बात सचिव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है। इस संदर्भ में विभागीय अधिकारी संपृक्त बीडीओ को अवगत कराने के लिए भी मीना ने अपने पत्र में उल्लेख किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.