Move to Jagran APP

LPG Price Hike: ओडिशा में 3 महीने में 200 रुपया महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, 800 के पार पहुंची कीमत

LPG Price Hikeओडिशा में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 820.50 रुपए के पार पहुंच चुकी है। पिछले साल 1 दिसंबर से अब तक 3 महीने में 5 बार में गैस सिलेंडर 200 रुपया महंगा हुआ है। इससे पहले शहर में इसकी दर 795.50 रुपए थी।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 26 Feb 2021 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 26 Feb 2021 10:37 AM (IST)
भुवनेश्वर में अब एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 820.50 रुपए हो गई है

भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। देश में रसोई गैस की कीमत बुधवार मध्य रात्रि से प्रति सिलिंडर पीछे 25 रुपए बढ़ा दी गई है। तेल कंपनियों द्वारा दर बढ़ाए जाने के बाद विभिन्न शहरों में गैस की दर अलग-अलग है। केवल फरवरी महीने में ही 1 से 24 तारीख के बीच तीन बार में एक सिलेंडर की कीमत 100 बढ़ायी गई तो वही पिछले साल 1 दिसंबर से अब तक 3 महीने में 5 बार में गैस सिलेंडर 200 रुपया महंगा हुआ है।

loksabha election banner

 जानकारी के मुताबिक दिल्ली शहर में गैस सिलेंडर (14.2 केजी) नई वृद्धि दर के अनुसार 794 रुपए में मिल रहा है जबकि इससे पहले यहां एक सिलेंडर 769 पर मिलता था। उसी तरह से राजधानी भुवनेश्वर में अब एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 820.50 रुपए हो गई है जबकि इससे पहले शहर में इसकी दर 795.50 रुपए होने की बात एजेंसी सूत्र से जानने में आई है।

       दिसंबर महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमत दो बार बढ़ाई गई। 1 दिसंबर को सिलेंडर पीछे 50 रुपए की वृद्धि की गई थी जबकि पुन: 15 दिसंबर को तेल कंपनियों ने 50 रुपए और बढ़ा दिए जिससे दिसंबर महीने में ही रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपए बढ़ गई। जनवरी महीने में रसोई गैस की कीमत नहीं बनाई गई। हालांकि फरवरी महीना शुरू होते ही 4 फरवरी को एक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 25 बढ़ा दी गई। इसके बाद 14 फरवरी मध्य रात्रि को पुनः रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की वृद्धि की गई। फरवरी महीने में ही 24 तारीख की मध्यरात्रि से एक बार फिर और 25 रुपए गैस सिलेंडर महंगा कर दिया गया।

 लगातार रसोई गैस की कीमत बढ़ रही है और उपभोक्ता बढ़ी हुई कीमत पर गैस खरीदने को मजबूर है। इसका सीधा असर उपभोक्ता के जेब पर पड़ रहा है। आलम यह हो गया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में अब एक बार फिर लोग रसोई गैस के बदले चूल्हा जलाने को मजबूर हो गए हैं। लकड़ी संग्रह कर चूल्हे पर रसोई करने का अभ्यास करने लगे हैं। कोरोना महामारी के समय इस तरह से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने से सामान्य उपभोक्ताओं की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। इस बढ़ी हुई कीमत ने गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवार की कमर तोड़ कर रख दी है।

 ओडिशा में बढ़ी हुई दर लागू होने के बाद राजधानी भुवनेश्वर में गैस सिलेंडर की कीमत अब 820 रुपया 50 पैसा हो गई है जबकि संबलपुर में सर्वाधिक 855 रुपया, कटक में 821 रुपया, मालकानगिरी में 823 रुपया, राउरकेला में 853 रुपया 50 पैसा तथा बरहमपुर में 841रुपया 50 पैसा प्रति सिलेंडर उपभोक्ता को चुकाना पड़ रहा है। या उल्लेखनीय है कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार उपभोक्ताओं की छूट को कम करते जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ प्रत्येक महीने लगभग 100 रुपए गैस सिलेंडर बढ़ते जा रहा है। सरकार को राजस्व मिल रहा है और आम उपभोक्ता बदहाल हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.