Odisha Budget 2021: किसान समस्या एवं धान मंडी अव्यवस्था को लेकर विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा
Odisha Budget 2021 किसानों की समस्या के साथ धान मंडी में अव्यवस्था को आदि प्रसंग को लेकर ओडिशा विधानसभी बजट अधिवेशन में दूसरे दिन भी विरोधी दलों ने जमकर हल्ला बोला। सदन की कार्यवाही को अपराह्न 4 बजे तक मुलतवी घोषित किया गया।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। विधानसभा बजट अधिवेशन के दूसरे दिन भी सदन में विरोधी दलों के सदस्यों ने हो हल्ला करने के साथ जमकर नारेबाजी की। किसानों की समस्या के साथ धान मंडी में अव्यवस्था को आदि प्रसंग को लेकर विरोधी दल भाजपा एवं कांग्रेस के सदस्यों ने प्रतिवाद किया। सदन में लगातार हो रहे हो हल्ला एवं शोर शराबा के कारण विधानसभा अध्यक्ष सूर्य नारायण पात्र ने पहले सदन की कार्यवाही को पहले 11 बजे तक फिर अपराह्न 4 बजे तक मुलतवी घोषित कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक सदन प्रश्नकाल प्रारंभ होते ही भाजपा एवं कांग्रेस के विधायक किसानों की समस्या के साथ धान मंडी में अव्यवस्था को आदि प्रसंग को लेकर सदन के मध्य भाग में आकर नारेबाजी करने लगे। भाजपा के विधायक प्रदर्शन करने के साथ गाउन पहनकर सदन के मध्य भाग में आकर प्रतिवाद करने से सदन की कार्यवाही बाधित होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विरोधीदल के उपनेता विष्णुचरण सेठी ने कहा है कि मंडी में धान पड़ा है। धान खरीदने वाला कोई नहीं है। किसानों का धान तुरन्त खरीदे जाने की मांग भाजपा कर रही है। किसानों के समस्या का समाधान करने की मांग भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजू जनता दल सरकार सही को गलत और गलत को सही बात रही है। वहीं कांग्रेस विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति ने कहा है कि मंडी से जब तक पूरा धान नहीं खरीद लिया जाता है तब तक हम सदन को नहीं चलने देंगे।
सदन में हो रहे हंगामे पर बीजद की तरफ से प्रतिक्रिया दी गई है कि पेट्रोल एवं डीजल दर बढ़ते जा रहा है। केन्द्र सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत कम नहीं कर रही हैं, यही कारण है कि भाजपा के विधायक इस तरह का प्रतिवाद कर रहे हैं। धान खरीदने के लिए केन्द्र सरकार का जो टारगेट है, वह टार्गेट पूरा होने पर सभी धान की खरीददारी हो जाएगी। बीजद के वरिष्ठ विधायक देवी प्रसाद मिश्र ने कहा है कि प्रश्नकाल रद करना ठीक नहीं है। इस प्रसंग को विधानसभा के अलग फोरम में उठाने का अवसर है।