Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown: वृंदावन में फंसे 56 तीर्थ यात्री पहुंचे राउरकेला, 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन होम भेजे गए

Coronavirus लॉकडाउन के चलते वृंदावन में फंसे 56 तीर्थ यात्रियों के राउरकेला पहुंचने के बाद 14 दिनों के लिए कोरोना क्वॉरेंटाइन होम भेज दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Mon, 30 Mar 2020 11:37 AM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2020 11:37 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: वृंदावन में फंसे 56 तीर्थ यात्री पहुंचे राउरकेला, 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन होम भेजे गए

राउरकेला, जेएनएन। लॉकडाउन के कारण उत्तर प्रदेश के वृंदावन में फंसे ओडिशा के बौध, सोनपुर व देवगढ़ जिले के 56 तीर्थ यात्रियों को ओडिशा सरकार की मदद से सकुशल घर वापसी करा लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से यह घर वापसी संभव हो पाई है। सभी यात्री सोमवार को बस से बीरमित्रपुर बॉर्डर पहुंचे थे। जहां से उन्हें सीधे राउरकेला लाया गया।

loksabha election banner

यहां राउरकेला सरकारी अस्पताल में सभी यात्रियों के साथ बस के दोनों चालक तथा एक हेलपर की भी स्वास्थ्य जांच की गई। सभी यात्री व बस के कर्मचारी स्वस्थ्य पाए गए। हालांकि सतर्कता के तहत सभी 56 तीर्थ यात्री व बस के तीनों कर्मचारियों को मिलाकर कुल 59 लोगों को 14 दिनों के लिए छेड़ स्थित कोरोना क्वॉरेंटाइन होम भेज दिया गया है।

इस संबंध में मिली सूचना के मुताबिक ओडिशा के बौध, सोनपुर व देवगढ़ जिले से 56 तीर्थ यात्री अलग-अलग दिनों में अलग समय पर तीर्थ यात्रा करने के लिए उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे थे। जिनमें एक 8 साल के बच्चा तथा बाकी सभी 45 साल के उपर के थे। इन सभी को 28 मार्च के दिन ट्रेन से वापस अपने घरों को लौटना था। लेकिन इस बीच लॉकडाउन के लगने तथा सभी ट्रेनों का परिचालन बंद होने के कारण यह यात्री वृंदावन में फंस गए थे। इन्होंने तथा इनके परिवार वालों ने सभी को सकुशल उत्तर प्रदेश से वापस लाने के लिए ओडिशा सरकार से निवेदन किया था।

Coronavirus Lockdown: प्रवासी श्रमिकों को सीमा पर ही रोकने के लिए ओडिशा हाईकोर्ट का निर्देश

जिसके बाद ओडिशा सरकार ने इसे लेकर यूपी सरकार से बात की थी। यूपी सरकार ने इन लोगों को सकुशल ओडिशा पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी। जिसके जरिए सभी आज ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के बीरमित्रपुर स्थित स्टेट बॉर्डर पहुंचे थे। जहां से सभी को सुंदरगढ़ जिला प्रशासन के सहयोग से राउरकेला शहर लाया गया था। वर्तमान सभी तीर्थ यात्री व बस के कर्मचारी प्रशासन के नजर में क्वॉरेंटाइन में रखे गए है। उधर ओडिशा सरकार के इस पहल की लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

 ओडिशा में coronavirus का खौफ, विधानसभा के बदले लोकसेवा भवन में चला विधानसभा विशेष अधिवेशन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.