सड़क हादसे में घायल बेलपड़ा के एबीडीओ की मौत
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक के एबीडीओ रामविलास मंगराज की इलाजरत अवस्था में मौत हो गई है।
जासं, भुवनेश्वर : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए बलांगीर जिले के बेलपड़ा ब्लॉक के एबीडीओ रामविलास मंगराज की इलाजरत अवस्था में मौत हो गई है। उन्हें गंभीर अवस्था में नुआपड़ा जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल में उनकी सांसें थम गई। एबीडीओ बंगोमुंडा जा रहे थे। बंगोमुंडा एमिनिटी सेंटर के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें बंगोमुंडा अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें रायपुर अस्पताल भेजा गया था। हालांकि रास्ते में हालत बिगड़ने पर एबीडीओ को नुआपड़ा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां पर इलाजरत अवस्था में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस हादसे में कार का ड्राइवर भी घायल हुआ है। उसे खड़ियाल अस्पताल में भर्ती किया गया है।