2023 तक कार्यकारी हो जाएगा तालचेर खाद कारखाना
तालचेर खाद कारखाना 2023 सितंबर महीने तक कार्यकारी हो जाएगा। शुक्रवार को राज्यसभा में यह जानकारी केंद्र खाद्य एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने दी है।
जासं, भुवनेश्वर : तालचेर खाद कारखाना 2023 सितंबर महीने तक कार्यकारी हो जाएगा। शुक्रवार को राज्यसभा में यह जानकारी केंद्र खाद्य एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने दी है। इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के लिखित जवाब में सूचना देते हुए मंत्री ने कहा कि बंद पड़े इस भारतीय खाद निगम लिमिटेड के तालचेर यूनिट को कार्यकारी करने के लिए भारत सरकार एकाधिक प्रस्ताव को कैबिनेट के जरिए मंजूरी दे दी है। यह यूरिया यूनिट को पुन: कार्यकारी करने के लिए सरकार काम कर रही है। मंत्री ने कहा है कि मेसर्स पीडीआइएल को खाद कारखाना कार्यकारी करने के लिए प्रोजेक्ट कार्यकलाप के लिए प्रोजेक्ट संचालन सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया गया है। अगस्त 2017 में पेट कोक की आपूíत के लिए आइओसीएल के साथ करारनामा हस्ताक्षर किया गया है। फरवरी 2018 में प्रोजेक्ट को पर्यावरण मंजूरी मिली हुई है। सितंबर 2018 में आíथक व्यापार संबंधित कैबिनेट कमेटी आरसीएफ इक्यूटी योगदान के लिए मंजूरी मिली है। दिसंबर 2018 में कैप्टिव कोयला खदान के लिए खदान आवंटन करार हस्ताक्षरित हुआ था। प्रमोटर से अनुमोदन मिलने के बाद 29 अगस्त 2019 को टीएफएल बोर्ड की तरफ से प्रोजेक्ट के लिए निवेश मंजूरी दी गई थी।