क्योंझर के जोड़ा में बंद पड़ी खदान चालू होने का मार्ग प्रशस्त
ओडिशा के क्योंझर जिले के जोड़ा खनिज अंचल स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम की मेसर्स ओडिशा मिनरल्स डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड की वर्षों से बंद पड़ी खदान को फिर से चालू किए जाने का मार्ग प्रशस्त होने पर भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर शर्मा एवं सत्यव्रत पंडा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के प्रति आभार प्रकट किया है।
जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के क्योंझर जिले के जोड़ा खनिज अंचल स्थित राष्ट्रीय इस्पात निगम की मेसर्स ओडिशा मिनरल्स डेवलेपमेंट कंपनी लिमिटेड की वर्षों से बंद पड़ी खदान को फिर से चालू किए जाने का मार्ग प्रशस्त होने पर भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर शर्मा एवं सत्यव्रत पंडा ने केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान के प्रति आभार प्रकट किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि खदान को खुलवाने के लिए केंद्रीय से मुलाकात कर कुछ दिन पहले अनुरोध किया गया था। उन्हें यह बताया गया था कि इससे स्थानीय इलाके का विकास होने के साथ लोगों को रोजगार मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने हमारे अनुरोध को स्वीकार किया और आज उनके ही प्रयास के चलते केन्दुझर के लोगों के चेहरे पर रौनक लौटी है। गौरतलब है कि सरकार ने कंपनी के खदानों की वैधता अवधि विस्तार का आदेश दिया है। ओडिशा सरकार के इस्पात और खान विभाग ने कोल्हा, रोईड़ा, भुइया रोइडा, कुंदुरपानी गांव में 998.70 हेक्टेयर में फैले ओएमडीसी की लौह अयस्क और मैगनीज अयस्क खदान समेत उलीबुरू के संरक्षित वन वाध्याबुरु लौह अयस्क खान की वैधता अवधि का विस्तार आदेश जारी किया है।