धान संग्रह के लिए पंजीकरण अब 17 सितंबर तक
खरीफ सीजन में धान संग्रह के लिए सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है। पहले 10 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया था जिसे अब 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 10:35 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 06:45 AM (IST)
संसू, भुवनेश्वर : खरीफ सीजन में धान संग्रह के लिए सरकार ने समय सीमा बढ़ा दी है। पहले 10 सितंबर तक का समय पंजीकरण के लिए निर्धारित किया गया था। इसे अब 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। अब तक 10 लाख किसानों ने धान बिक्री के लिए नाम पंजीकृत कराया है। खाद्य आपूíत मंत्री रणेन्द्र प्रताप स्वांई ने कहा कि अधिक से अधिक किसानों को धान की बिक्री के लिए मौका मिलना चाहिए। अत: किसानों द्वारा धान बिक्री के लिए नाम पंजीकृत कराने की तिथी को 17 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें