Move to Jagran APP

कंधमाल में फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव

कालाहांडी जिले में शनिवार को एक नवविवाहिता का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jul 2019 05:53 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 06:42 AM (IST)
कंधमाल में फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव
कंधमाल में फंदे से झूलता मिला नवविवाहिता का शव

जेएनएन., भुवनेश्वर : कालाहांडी जिले में शनिवार को एक नवविवाहिता का फंदे से झूलता शव बरामद किया गया। सदर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना सदर थाना अंतर्गत करलसोड़ा गांव की है। मृतका की पहचान सावित्री राणा के रूप में हुई है। सावित्री की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। बेटी की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद उसके मायके वालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसे उसके ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था और अब उसकी हत्या कर दी गई है।

loksabha election banner

सावित्री के ससुरालवालों ने शनिवार की सुबह कालाहांडी सदर थाना को फोन करके इस घटना की जानकारी दी। बताया कि सावित्री ने आत्महत्या कर लिया है। हालांकि किस कारण से सावित्री ने आत्महत्या की, इस संदर्भ में ससुराल वाले कुछ बोलने से कतरा गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.