Move to Jagran APP

किसानों को लेकर विस में कांग्रेस का हंगामा

राज्य में किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में हंगामा किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jul 2019 04:38 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jul 2019 06:37 AM (IST)
किसानों को लेकर विस में कांग्रेस का हंगामा

जासं, भुवनेश्वर : राज्य में किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में हंगामा किया। सोमवार को प्रश्न काल शुरू होते ही कांग्रेस के सदस्य अपनी नोटिस को अध्यक्ष द्वारा ग्रहण न करने के विरोध में वेल में आ गए और हंगामा किया। इस दौरान कांग्रेस विधायक ताराप्रसाद वाहिनीपति विधानसभा अध्यक्ष के पोडियम तक पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया जिससे अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही को 11.30 बजे तक मुलतबी घोषित कर दिया।

loksabha election banner

कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा द्वारा दिए गए नोटिस को तवज्जो देते हुए विधानसभा अध्यक्ष पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। ताराप्रसाद वाहिनीपति ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का कार्य निष्पक्ष होना चाहिए और सभी की बात सुननी चाहिए। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने चक्रवात फणि के बाद हुई स्थिति पर चर्चा के लिए नोटिस दिया था जिस पर अध्यक्ष ने चर्चा कराने की अनुमति दी है। वही कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने किसानों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास राज्य के किसानों से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। इसीलिए सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है।

वकील आंदोलन मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मांगा जवाब : विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्र ने वकील आंदोलन का मुद्दा भी उठाया। नरसिंह मिश्र ने कहा कि वकीलों के आंदोलन से विभिन्न अदालतों का कार्य बाधित हुआ है। इससे लोगों को न्याय मिलने से वंचित होना पड़ रहा है। आंदोलन को लंबी अवधि बीत जाने के बावजूद सरकार की नींद नहीं टूटी। परिणामस्वरूप वर्तमान समय में संवैधानिक संकट दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से तुरंत विवरण रखने की मांग की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.