Coronavirus: ओडिशा में कोरोना के 1709 नए मामले, 11 की मौत
Coronavirus ओडिशा में नए संक्रमित मरीजों में 985 क्वारंटाइन से हैं जबकि 724 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 91 हजार 825 हो गई है। इसमें से दो लाख 75 हजार 749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
जासं, भुवनेश्वर। Coronavirus: ओडिशा में रविवार को कोरोना के 1709 नए मामले सामने आने के साथ ही 11 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 985 क्वारंटाइन से हैं, जबकि 724 स्थानीय लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन्हें मिलाकर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख 91 हजार 825 हो गई है। इसमें से दो लाख 75 हजार 749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 हजार 692 सक्रिय मामले हैं जिनका विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसी तरह से कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 1331 तक पहुंच गई है।राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में जिन 11 लोगों की मौत हुई है उसमें सुंदरगढ़ जिले से तीन, अनुगुल जिले से एक, कटक जिले से एक, देवगड़ जिले से एक, केन्द्रापड़ा जिले से एक, खुर्दा जिले से एक, नुआपड़ा जिले से एक, केन्दुझर जिले से एक व मालकानगिरी जिले से एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
राज्य सूचना व जन संपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमित पाए गए मरीजों में अनुगुल जिले से 79, बालेश्वर जिले से 61, बरगड़ जिले से 99, भद्रक जिले से 11, बलांगीर जिले से 53, बौद्ध जिले से 18, कटक जिले से 115, ढेंकानाल जिले से 64, देवगड़ जिले से नौ, गजपति जिले से चार, गंजाम जिले से 19, जगतसिंहपुर जिले से 68, जाजपुर जिले से 41, झारसुगुड़ा जिले से 28, कालाहांडी जिले से 72, कंधमाल जिले से 20, केन्द्रापड़ा जिले से 50, केन्दुझर जिले से 72, खुर्दा जिले से 221, कोरापुट जिले से 38, मालकानगिरी जिले से 39, मयूरभंज जिले से 121, नवरंगपुर जिले से 26, नयागड़ा जिले से 29, नुआपड़ा जिले से 86, पुरी जिले से 58, रायगड़ा जिले से 16, संबलपुर जिले से 43, सोनपुर जिले से सात, सुंदरगढ़ जिले से 107 व स्टेट पोल में 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं।