विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भुवनेश्‍वर में नौ माह में 137 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत, अक्‍टूबर में 20 की गई जान

By Jagran NewsEdited By: Babita Kashyap
Published: Thu, 17 Nov 2022 12:56 PM (IST)

Bhubaneswar Road Accident News ओडिशा की राजधानी भुवनेश्‍वर में सड़क दुर्घटना की स्थिति चिंताजनक है। अक्‍टूबर में 20 लोगों की ...और पढ़ें

Bhubaneswar Road Accident: भुवनेश्वर में केवल अक्टूबर महीने में 20 लोगों की जान जा चुकी है।
Bhubaneswar Road Accident: भुवनेश्वर में केवल अक्टूबर महीने में 20 लोगों की जान जा चुकी है।

भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। ठंड का मौसम आने से दुर्घटना में अक्सर बढ़ोतरी देखी जाती है हालांकि इस साल ठंड आरंभ के पहले ही राजधानी भुवनेश्वर में केवल अक्टूबर महीने में 20 लोगों की जान जा चुकी है। अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना की स्थिति चिंताजनक है।

व्यापक जागरूकता, जुर्माना, लापरवाही से वाहन चलाने वालों की लाइसेंस रद करने के बावजूद लापरवाही से गाड़ी चलाने, नशे की हालत में तेज गति से गाड़ी चलाने, बिना प्रशिक्षण लिए गाड़ी चलाने से दुर्घटना में लोगों की अकाल मृत्यु हो रही है।

भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अक्टूबर महीने में भुवनेश्वर में सड़क दुर्घटना में 20 लोगों की मृत्यु हुई है। इसके साथ ही राजधानी में 84 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें से 20 सड़क दुर्घटना गंभीर थी। 68 लोग घायल हुए हैं।

कैपिटल, शहीद नगर, मंचेश्वर, चंदका, बालीपटना, खंडगिरि थाना क्षेत्र में सर्वाधिक सड़क दुर्घटना हो रही है। ज्यादातर रात में नशे की हालत में गाड़ी चलाने से लोगों की अकाल मृत्यु हो रही है। राजधानी में पिछले 9 महीने में 543 सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें 137 लोगों की मृत्यु हुई है जबकि 300 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

चलाया जा रहा है विशेष जांच अभियान

सड़क दुर्घटना रोकने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। डबल हेलमेट, सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग, तेज गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों की जांच आदि की जा रही है बावजूद इसके कुछ लोग नियम नहीं मान रहे हैं जिससे दुर्घटना हो रही है और लोगों की जान जाने की बात सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों ने कही है।

ठंड के महीने में कुहासा पड़ता है जिसके कारण दुर्घटनाएं बढ़ने का अनुमान किया जा रहा है। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से जारी किए जा रहे पूर्वानुमान को महत्व देते हुए इस बार ठंड के महीने में लोगों को जागरूक करने पर पुलिस विभाग की तरफ से विशेष ध्यान देने की बात कही जा रही है।

राजधानी में 2 साल में 311 लोगों की हुई है सड़क दुर्घटना में मौत

राजधानी भुवनेश्वर में पिछले 2 साल में 311 लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। वर्ष 2021 में राजधानी में 532 दुर्घटना हुई थी जिसमें 149 लोगों की जान चली गई। 304 लोग गंभीर रूप से घायल हुए तथा 125 को सामान्य चोट लगी थी।

कैपिटल थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 62 दुर्घटनाएं हुई है। इसके अलावा खंडगिरि, शहीद नगर, बालीअंता, जटनी एवं नयापल्ली थाना क्षेत्र में ज्यादा सड़क दुर्घटना हुई है। उसी तरह से वर्ष 2020 में भुवनेश्वर में 517 सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें 162 लोगों का जीवन चला गया है।

पिछले 9 महीने में हुई सड़क दुर्घटना एवं मृत्यु के मामले

  • जनवरी महीने में 41 सड़क दुर्घटना हुई और 14 लोगों की मौत  
  • फरवरी महीने में 53 सड़क दुर्घटना हुई और 5 लोगों की मृत्यु 
  • मार्च महीने में 68 सड़क दुर्घटना हुई और 15 लोगों की जान गई 
  • अप्रैल महीने में 53 सड़क दुर्घटना हुई और 19 लोगों की जान गई
  • मई महीने में 77 सड़क दुर्घटना हुई और 19 लोगों की जान गई
  • जून महीने में 69 सड़क दुर्घटना हुई है और 18 लोगों की मौत हुई 
  • जुलाई महीने में 56 सड़क दुर्घटना हुई है और 12 लोगों की मृत्यु हुई 
  • अगस्त महीने में 66 सड़क दुर्घटना हुई है और 16 लोगों की जान चली गई
  • सितंबर महीने में 60 सड़क दुर्घटना हुई है और 19 लोगों की जान चली गई 

यह भी पढ़ें -

लिव-इन में रहने वाली युवती ने प्रेमी पर चाकू से किया हमला, बैट से भी जमकर पीटा

भुवनेश्‍वर के सभी स्कूलों में साइबर अपराध का पाठ पढ़ाएगी कमिश्नरेट पुलिस, बच्‍चे होंगे जागरुक