विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Crime News: नर्स की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार, जानें लड़के ने क्यों की तस्वीर प्रसारित?

Published: Sat, 30 Mar 2024 02:36 PM (IST)

एक सरकारी अस्पताल में काम करने वाली नर्स की अश्लील फोटो वायरल होने का मामला सामने आया है और इसको ...और पढ़ें

नर्स की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार (फाइल फोटो)
नर्स की अश्लील फोटो वायरल करने वाला आरोपित युवक गिरफ्तार (फाइल फोटो)

संवाद सहयोगी, कटक। एक सरकारी अस्पताल में कार्य करने वाली नर्स की अश्लील फोटो वायरल हुई है । जिसको लेकर बादामबाड़ी थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वाला आरोपित गंजाम जिला भंजनगर इलाके का सौम्य त्रिपाठी (27) है।

2019 में आई थी सौम्य के संपर्क में

मिली जानकारी के अनुसार, गंजाम जिला भंजनगर इलाके की एक युवती कटक बादामबाड़ी थाना मूनलाइट लेन में किराए का घर लेकर रह रही थी और वह कटक शहर के एक सरकारी अस्पताल में नर्स के तौर पर कार्य कर रही थी। वर्ष 2019 से वह भंजनगर इलाके के सौम्य के संपर्क में आई थी और दोनों के बीच काफी नजदीकियां बढ़ गई थी।

साल 2023 में दोनों के बीच हुई अनबन

लेकिन वर्ष 2023 में किसी बात को लेकर दोनों के बीच तु-तु में में हुई और फिर दोनों के बीच दरार पैदा हुई। जिसके बाद वह नर्स मैट्रिमोनी साइट के माध्यम से ढेंकनाल के एक युवक के साथ संपर्क में आई और उससे शादी रचाई थी।

नर्स की शादी के बारे में पता लगने के बाद सौम्य गुस्से में आकर नर्स के पति के पास मोबाइल से नर्स की अश्लील फोटो भेज दिया था। उस अश्लील फोटो को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ।

नर्स ने दर्ज कराई शिकायत

इसके बाद यह नर्स कटक बादामबाड़ी थाने में पहुंचकर उसके बारे में शिकायत दर्ज की थी। उस शिकायत के आधार पर पुलिस एक मामला दर्ज करते हुए घटना की छानबीन शुरू किया और सबूत मिलने के बाद आरोपित सौम्य को भंजनगर से गिरफ्तार कर लिया।

शुक्रवार को उसे कोर्ट चालान करते हुए जेल भेज दिया है और यह जानकारी बादामबाड़ी थाना आईआईसी अजय कुमार राउल ने गण माध्यम को दी है। आरोपित सौम्य नंदनकानन इलाके में मौजूद एक ऋण प्रदानकारी संस्थान में सुरक्षा कर्मी के तौर पर कार्य कर रहा था।

ये भी पढे़ं-

Odisha News: गौशाला जा रही थी गाड़ी, लड़कों ने बीच रास्ते में रोककर की चालक के साथ की मारपीट; 80 हजार मांगे और फिर...

चुनाव की घोषणा के साथ ही ओडिशा-झारखंड का बॉर्डर हुआ सील, भारी पुलिस बलों की कर दी गई तैनाती