विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें कब से शुरू होगी पुरी-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवा, कल होगा इसका ट्रायल रन

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Tue, 19 Sep 2023 11:31 AM (GMT+05:30)

पुरी से राउरकेला के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्‍सप्रेस की सेवा इसी महीने के आखिरी हफ्ते से शुरू हो ...और पढ़ें

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की एक फाइल फोटो।
वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन की एक फाइल फोटो।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पुरी और राउरकेला के बीच इसी महीने के आखिरी सप्ताह से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सेवा शुरू हो जाएगी। इसके लिए पुरी और राउरकेला के बीच 20 सितंंबर को ट्रायल रन किया जाएगा।

नए वंदे भारत का टाइम टेबल

पुरी स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 5 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.45 बजे राउरकेला पहुंचेगी। यह राउरकेला स्टेशन से दोपहर 2.10 बजे रवाना होगी और रात 9.40 बजे पुरी स्टेशन पहुंचेगी।

पुरी और राउरकेला के बीच कुल 10 स्टेशन पुरी, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, ढेंकानाल, अनुगुल, केरेजंगा, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा और अंत में राउरकेला है। राउरकेला से पुरी की दूरी 505 किलोमीटर है।

इसके लिए 7 घंटे 45 मिनट का समय लगेगा। परीक्षण के दौरान ट्रेन 63.33 किलोमीटर प्रति घंटे से 65.16 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत रफ्तार से चलेगी।

यह भी पढ़ें: पंचतत्‍व में विलीन हुईं गीता मेहता, बेटे आदित्‍य ने दी मुखाग्नि, भाई नवीन पटनायक भी श्‍मशान घाट पर रहे मौजूद

प्रायोगिक तौर पर चलने के लिए जारी तालिका के अनुसार, 20836 (पुरी-राउरकेला) वंदे भारत एक्सप्रेस पुरी स्टेशन से सुबह करीब पांच बजे रवाना होगी।

यह सुबह 5.42 बजे खुर्दा रोड, सुबह 6.04 बजे भुवनेश्वर और सुबह 6.34 बजे कटक स्टेशन पहुंचेगी। इसी तरह से सुबह 7.24 बजे ढेंकानाल, 8.14 बजे अनुगुल, 10.18 बजे संबलपुर सिटी, पूर्वाह्न 11.23 बजे झारसुगुड़ा और दोपहर 12.45 बजे राउरकेला स्टेशन पहुंचेगी।

हफ्ते में छह दिन चलेगी ट्रेन

पुन: यह ट्रेन राउरकेला स्टेशन से अपराह्न 2.10 बजे पुरी के लिए रवाना होगी। यह अपराह्न 3.23 बजे झारसुगुड़ा, अपराह्न 4.03 बजे संबलपुर और शाम 6.14 बजे अनुगुल स्टेशन पहुंचेगी।

यह ट्रेन शाम 6.54 बजे ढेंकानाल, शाम 7.42 बजे कटक, रात 8.15 बजे भुवनेश्वर, रात 8.37 बजे खुर्दा रोड और रात 9.40 बजे पुरी पहुंचेगी। शनिवार के अलावा यह ट्रेन सप्ताह के बाकी छह दिन चलेगी।

गौरतलब है कि वंदे भारत एक्सप्रेस का पहला ट्रायल रन पुरी-तालचेर रोड के बीच 12 सितंंबर को हुआ था। यह पुरी स्टेशन से सुबह 9.30 बजे रवाना हुई और दोपहर 12.45 बजे तालचेर रोड पहुंची थी।

यह तालचेर स्टेशन से दोपहर एक बजकर पांच मिनट पर रवाना हुई और शाम पांच बजकर 20 मिनट पर पुरी पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: कुड़मी रेल रोको आंदोलन: आजाद हिंद-दुरंतो सहित 17 ट्रेनें रद्द, छह का बदला रूट, टाटानगर नहीं आएंगी ये ट्रेनें