यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha News: संबलपुर में वन विभाग की मदद से STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, दो तेंदुआ खाल के साथ एक दबोचा गया
ओडिशा के संबलपुर में वन विभाग की सहायता से एसटीएफ ने दो तेंदुआ खाल के साथ एक आरोपित को धर ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, संबलपुर। मंगलवार की शाम संबलपुर जिला के गोविंदपुर थाना इलाके से एक जिंदा पैंगोलिन के साथ सुंदरगढ़ जिला के दो वन्यप्राणी अपराधियों को गिरफ्तार करने के बाद गुरुवार के दिन ओडिशा क्राइम ब्रांच की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम ने फिर संबलपुर जिला के कुचिंडा थाना इलाके से तेंदुए के दो खाल के साथ देवगढ़ जिला के एक वन्यप्राणी अपराधी संकीर्तन मुंडा को गिरफ्तार किया है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपित
पूछताछ के बाद उसके खिलाफ भादंवि की धारा- 379, 411, 120 (बी) और वन्यप्राणी संरक्षण एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कुचिंडा एसडीजेएम की अदालत में हाजिर करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
इस बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ के डीआईजी जयनारायण पंकज ने बताया है कि तेंदुआ खालों की खरीद- फरोख्त की विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की टीम ने बामडा वन विभाग के अधिकारियों की सहायता से गुरुवार की सुबह कुचिंडा- बणेईगढ़ मार्ग पर स्थित ठिआनाल के निकट देवगढ़ जिला लईमुरा थाना अंतर्गत पाहड़मरा गांव के संकीर्तन मुंडा को हिरासत में लेकर तलाशी ली और उसके सामानों से तेंदुआ के दो खाल जब्त किए। इस जब्ती के बाद उससे तेंदुआ खालों के बारे में सघन पूछताछ की गई और इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित संकीर्तन के पास से जब्त दोनों खालों को केमिकल जांच के लिए देहरादून स्थित लैब भेजा जाएगा।
