विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जब एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना...', ओडिशा में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM Modi; 2014 से पहले की दिलाई याद

By Agency Edited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 05 Mar 2024 05:24 PM (IST)

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय ओडिशा के एक दौरे पर रहे और उन्होंने राज्यवासियों को 19 हजार 600 ...और पढ़ें

PM मोदी ने चंडीखोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
PM मोदी ने चंडीखोल में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर साधा निशाना (फाइल फोटो)

एएनआई, जागरण डिजिटल डेस्क। PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर आए और उन्होंने राज्यवासियों 19 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि इन परियोजना के उद्घाटन हो जाने से आत्मनिर्भर भारत की दिशा देश में काफी तेजी से आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन भी किया।

पीएम मोदी ने मुफ्त राशन पर बोलते हुए कहा कि मोदी जो मुफ्त राशन भेजता है वो मिलता है ना? अच्छी गुणवत्ता का मिलता है। गरीब का पेट भरता है, गरीब के घर का चूल्हा जलता है। इसलिए मोदी को आशीर्वाद मिलता है। इसलिए मोदी ने कहा है कि गरीब को मुफ्त राशन वाली योजना अगले 5 साल के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज यह जो विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं वह पहले भी हो सकते थे। लेकिन 2014 से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगियों का ध्यान अपनी तिजोरियों में नोट भरने पर लगा रहा। जो कांग्रेस सरकार कोयले को लूट कर खा जाए वह गरीबों को खाना कैसे दे सकती है।

गरीब कांग्रेस सरकार से कुछ भी मांगने जाता था तो कांग्रेस सरकार कहती थी कुछ गारंटी लेकर आओ लेकिन जब एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तब उसने कहा कि गरीब की सबसे बड़ी गारंटी मोदी बनेगा।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार यहां ओडिशा में अभूतपूर्व निवेश कर रही है, हमारा प्रयास है कि ओडिशा विकसित भारत का भी गेटवे बने। एक प्रकार से ओडिशा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को ऊर्जा दे रहा है। आज इतनी विशाल संख्या में आपका यहां आना पूर्व का मूड दिखाता है, ओडिशा का संकल्प आज साफ-साफ नजर आ रहा है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा अबकी बार 400 पार।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है। आज बीजू बाबू जी (पूर्व CM बीजू पटनायक) की जन्म जयंती भी है। ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आदरणीय बीजू बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि आज का यह आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीते वर्षों में हमारे देश में कार्य संस्कृति कितनी तेजी से बदली है। पहली की सरकारों की दिलचस्पी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में नहीं होती थी जबकि हमारी सरकार जिस परियोजना की नींव रखती है, उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करती है। 2014 के बाद देश में वह परियोजनाएं पूरी कराई गई जो अटकी, भटकी और लटकी हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां 20 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस से जुड़ी परियोजनाएं हों या सड़क, रेलवे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं हों, इन विकास कार्यों से यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दें कि उन्होंने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

ये भी पढ़ें- 

PM Modi Odisha Visit: PM मोदी ने प्रदेश को दी बड़ी सौगात!... 19600 करोड़ की इन विकास परियोजना का किया लोकार्पण व शिलान्यास

PM Modi Odisha Visit: भुवनेश्वर पहुंचे PM मोदी... एयरपोर्ट से ही चंडीखोल के लिए हुए रवाना, वायु सेना के विशेष विमान में भरी उड़ान