यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Odisha Weather: 17 जनवरी के बाद बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश का अलर्ट; कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक
Odisha Weather ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर समेत लगभग पूरे प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से सुबह के समय घना कोहरा ...और पढ़ें

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर समेत लगभग पूरे प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से सुबह के समय घना कोहरा पड़ने से पूरे प्रदेश के हाल बेहाल हैं। घने कुहासे से दृश्यमान कम होने के चलते सडकों पर वाहन चलाने में लोगों को नाना प्रकार की असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा लोग दुर्घटना के भी शिकार हो रहे हैं। यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से देखी जा रही है, ऐसे में एक बार फिर विशेष राहत आयुक्त ने सभी जिलों के जिलाधीश को सतर्क रहने के लिए पत्र लिखा है।
इन जिलों में कोहरा बना परेशानी
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य में उत्तरा ठंडी शुष्क वायु का प्रवाह जारी है। इससे दिन प्रतिदिन तापमान में बढ़ोत्तरी होने के साथ ठंड में कमी आ रही है। रात के समय स्वभाविक तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, पूरे प्रदेश में भोर के समय पड़ रहे घने कुहासे ने जन जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। खासकर अनुगुल, ढेंकानाल, कटक, केन्दुझर, जाजपुर, खुर्दा, भद्रक, नयागड़ एवं कंधमाल में घना कुहासा देखा जा रहा है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने दी चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है कि ऐसी स्थिति सोमवार तक जारी रहेगी। एसआरसी ने इसके लिए जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। एसपी और परिवहन विभाग को एहतियाती कदम उठाने का निर्देश दिया है क्योंकि कोहरे के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। वहीं 17 जनवरी से मौसम बदलेगा।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरी ओडिशा में बारिश की संभावना जताई है। सुंदरगढ़, केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपड़ा, कटक और ढेंकानाल में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
