विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Train Accident: चीखती रह गईं लाशें नहीं आया कोई दावेदार, बालासोर रेल हादसे के 28 अज्ञात शवों का कर दिया गया अंतिम संस्‍कार

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Wed, 11 Oct 2023 01:31 PM (IST)

ओडिशा के बालासोर के पास बाहानगा स्‍टेशन के पास 2 जून की शाम को हुए भयावह रेल हादसे की यादें ...और पढ़ें

28 अज्ञात शवों को अंतिम संस्‍कार के लिए ले जाती बीएमसी की गाड़ी।
28 अज्ञात शवों को अंतिम संस्‍कार के लिए ले जाती बीएमसी की गाड़ी।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बाहानगा रेल त्रासदी के 28 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। राजधानी के भरतपुर श्मशान घाट में 28 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। बीएमसी अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है।

आखिर तक नहीं आया शवों का कोई दावेदार

बाहानगा ट्रेन हादसे में मारे गए 28 शवों की पहचान नहीं हो पाई थी। डीएनए जांच के बाद 28 शव को पिछले साढ़े चार महीने से एम्स भुवनेश्वर के परिसर में कंटेनरों में रखा गया था। हालांकि, कोई दावेदार नहीं आने के कारण इन सभी शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Odisha News: ओडिशा की राजनीति में भूचाल: भाजपा के 20 नेताओं ने एक साथ दिया इस्‍तीफा, कहा- झूठे वादे करती है पार्टी

2 जून की शाम को हुआ था भयावह हादसा

गौरतलब है कि दो जून को हुए बाहानगा ट्रेन हादसे के बाद विभिन्न चरणों में आए 162 शवों को एम्स, भुवनेश्वर में संरक्षित किया गया था। पहचान होने के बाद, 81 शवों को परिवारों को सौंप दिया गया।

इसके बावजूद कई शवों की पहचान में दिक्कत आने पर डीएनए टेस्ट कराया गया। इससे अन्य 53 शवों को उनके परिवारों को सौंपा गया।

28 शवों की नहीं हुई पहचान

हालांकि, 28 शवों की पहचान नहीं हो पाई। इनके परिवार का कोई भी सदस्य शव लेने नहीं आया, जिससे बीती शाम इनका अंतिम संस्कार किया गया।

2 जून को बाहानगा में भीषण ट्रेन हादसा हुआ था। इस हादसे में 275 लोगों की मौत हो गई थी और 1,208 लोग घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: पुरी में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने का रास्‍ता साफ, हवाई अड्डे के साइट को एमओसीए से मिली मंजूरी, अब काम में आएगी तेजी