विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ओडिशा में नहीं थम रहे ट्रेन हादसे, कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग; देखें वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Roma Ragini
Published: Sat, 10 Jun 2023 10:39 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 10:43 AM (IST)

ओडिशा के बाहनगा रेल हादसे को एक सप्ताह हुए हैं। इसी बीच जाजपुर रोड में हुए रेल हादसे में 6 ...और पढ़ें

Fire in goods train Odisha: ओडिशा में कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग
Fire in goods train Odisha: ओडिशा में कोयले से लदी मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर।ओडिशा में रेल हादसे की घटनाएं पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रही हैं। अब एक कोयले से लदी मालगाड़ी में आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार से कोयले से लदी मालगाड़ी रूप्सा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। शनिवार सुबह रेल कर्मचारियों ने बोगी से धुंआ निकलते देखा। जिसके बाद उसने तुरंत इसकी सूचना बालेश्वर दमकल विभाग को दी।

सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को बुझाया। कोयले से लदी मालगाड़ी में आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। रेलवे मामले की जांच में जुट गई है।

प्लेटफॉर्म एक से जा रही थी मालगाड़ी

बताया जा रहा है कि ट्रेन बालूगांव रेल स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर खड़ी थी। उसी समय भुवनेश्वर बरहमपुर मेमो ट्रेन 08441 नंबर के साथ प्लेटफॉर्म नंबर 1 से होकर जा रही थी। हालांकि, ट्रेन के चालक ने कोयले से लदी ट्रेन के वैगन नंबर 14 से धुआं निकलते देखा और तुरंत बालूगांव स्टेशन मास्टर और बालूगांव आरपीएफ अधिकारियों को सूचित किया।

बता दें कि बाहनगा स्टेशन पर हुए भीषण रेल हादसे में 288 लोगों की जान चली गई। इस ट्रेन हादसे के पीड़ित आज भी जिंदगी-मौत से संघर्ष कर रहे हैं।

इसके बाद, जाजपुर रोड में हुए रेल हादसे में 6 मजदूरों की जान चली गई है। इसके बाद बाद बरहमपुर में एक एक्सप्रेस गाड़ी से धुआं निकलने के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। अब शनिवार को मालगाड़ी में आग लग गई।