सम अस्पताल हादसे की जिम्मेदारी लें सीएम : अरुण दे
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : स्थानीय होटल कलिंगा में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए वरिष्ठ काग्रे
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : स्थानीय होटल कलिंगा में प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए वरिष्ठ काग्रेस नेता अरुण दे ने कहा कि सम अस्पताल में हुए अग्निकांड की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री को लेनी चाहिए। सूबे में जब कोई भी घटना होती है तो उस विभाग का मंत्री ही त्याग पत्र देता है। किसी भी घटना की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री आखिर आज तक क्यों नहीं लिए हैं। राज्य के मुखिया होने के नाते उनका अहम दायित्व आम जनता के प्रति होता है और जवाबदेही उनकी ही बनती है। उन्होंने कहा कि बड़ी आसानी से मंत्रियों का त्यागपत्र लेकर नवीन पटनायक स्वच्छता का डंका बजाने लगते हैं। यह सिलसिला पिछले 15 सालों से चलता आ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज भी राज्य के आधे से ज्यादा चिकित्सालयों में अग्निशमन यंत्र की उचित व्यवस्था नहीं है। चिकित्सालयों में आहार भोजन बाट कर यह सरकार चिकित्सालयों को भोजनालय बनाने में जुट गई है। अरुण ने मुख्यमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि घटना व दुर्घटना के बाद विभागीय मंत्री जो कदम उठाते हैं, वह कदम खुद नवीन पटनायक उठाएं। इस अवसर पर रंजन बाग भी मौजूद थे। रंजन ने कहा कि कि यदि मुख्यमंत्री स्वच्छ हैं तो नैतिकता के आधार पर उन्हें त्यागपत्र दे देना चाहिए।