नहीं रहे बाबू जुगल किशोर मोरे
शहर के विशिष्ट समाजसेवी तथा व्यवसाई जुगल किशोर मोरे का निधन हो गया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 01:14 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 05:13 AM (IST)
जासं, बालेश्वर : शहर के विशिष्ट समाजसेवी तथा व्यवसाई जुगल किशोर मोरे का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे एवं एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। मोरे के निधन का समाचार मिलने के बाद शोक की लहर दौड़ गई। शहर के अनेक गणमान्य व व्यापारियों ने मोरे के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
उल्लेखनीय है कि जुगल किशोर मोरे चाहे प्राकृतिक आपदा हो या फिर सामाजिक कार्यक्रम सबमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं उद्यमियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। कहा कि मोरे की कमी सर्वदा समाज को खलेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें