युवक की हत्या के बाद बालेश्वर आक्रोश
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : शहर में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। शुक्रवार को क
जागरण संवाददाता, बालेश्वर : शहर में एक बार फिर स्थिति तनावपूर्ण बन गई है। शुक्रवार को कुछ युवकों ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी थी तथा एक युवक को लहूलुहान कर दिया था। इस मामले को लेकर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत पात्रपड़ा, सुनहट, ओवं व गबगां के साथ चांदीपुर रास्ते के भुजाखिया पीर से लेकर आइओसील तक शुक्रवार रात से धारा 144 लागू कर दी गई है। हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग पर आक्रोशित लोगों ने पुराने बालेश्वर महम्मदपुर चौक पर रास्ता जाम कर दिया। किसी भी प्रकार से स्थिति न बिगड़े इसके लिए बड़गां चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिया है। गबगां व पात्रपड़ा में आक्रोश जारी रहने से तीन प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुराने बालेश्वर गांव के सत्यरंज दास व रंजित दास पर पात्रपड़ा के चार- पांच युवकों ने हमला किया था। गंभीर अवस्था में दोनों को पहले बालेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में दोनों की स्थिति गंभीर होने से उसे कटक रेफर कर दिया गया था, जहां एक की मौत हो गई। उसके मौत की सूचना मिलते ही इलाके में आक्रोश फैल गया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव में मूíत विसर्जन के दौरान गड़बा एवं बात्रपडा के युवकों के बीच मारपीट हुई थी और जबरदस्त हंगामा हुआ था। उस समय भी यहां कर्फ्यू लगाया गया था।