Move to Jagran APP

Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3222 नए मामले, 46 लोगों की मौत

Odisha Delta Plus Variant News Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के तीन हजार से अधिक मामले सामने आये हैं और 46 संक्रमितों की मौत दर्ज की गई है। कटक जिले में सर्वाधिक 629 नए मामले सामने आए हैं।

By Babita KashyapEdited By: Published: Fri, 02 Jul 2021 11:13 AM (IST)Updated: Fri, 02 Jul 2021 11:13 AM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3222 नए मामले, 46 लोगों की मौत
ओडिशा में 3222 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

 भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में पिछले तीन दिनों से लगातार तीन हजार से अधिक दैनिक संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसी के तहत शुक्रवार को भी प्रदेश में 3222 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 1838 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1384 स्थानीय लोग संक्रमित मिले हैं। उसी तरह से राज्य में आज 46 लोगों की मौत हुई है।

loksabha election banner

राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आज कटक जिले में सर्वाधिक  629 नए मामले सामने आए हैं जबकि खुर्दा जिले में 422, जगतसिंहपुर जिले में 212, बालेश्वर जिले में 208, मयूरभंज जिले में 195, जाजपुर जिले में 190, पुरी जिले में 188, केन्द्रापड़ा जिले में 179, भद्रक जिले में 141, नयागड़ जिले में 114 लोग संक्रमित मिले हैं। अनुगुल जिले में 91, बरगड़ जिले में 24, बलांगीर जिले में 22, बौद्ध जिले में 16, देवगड़ जिले में 7, ढेंकानाल जिले में 41, गजपति जिले में 9, गंजाम जिले में 24, झारसुगुड़ा जिले में 9, कालाहांडी जिले में 25, कंधमाल जिले में 27, केन्दुझर जिले में 64, कोरापुट जिले में 53, मालकानगिरी जिले में 66, नवरंगपुर जिले में 23, नुआपड़ा जिले में 16, रायगड़ा जिले में 61, सम्बलपुर जिले में 31, सोनपुर जिले में 12, सुन्दरगड़ जिले में 66 तथा स्टेटपुल में 69 लोग संक्रमित मिले हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 46 लोगों की मौत हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 9 लोग शामिल हैं। इसके अलावा नयागड़ जिले से 4, पुरी जिले से 4, सुन्दरगड़ जिले से 4, कटक जिले से 3, ढेंकानाल जिले से 3, गंजाम जिले से 3, केन्द्रापड़ा जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 3 अनुगुल जिलेसे 1, बालेश्वर जिले से 1, बरगड़ जिले से 1, जगतसिंहपुर जिले से 1, झारसुगुड़ा जिले से 1, कालाहांडी जिले से 1, केन्दुझर जिले से 1, कोरापुट जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1, सुवर्णपुर जिले से 1 संक्रमित मरीज की

मौत हुई है। 

गौरतलब है कि प्रदेश में 3222 नए मामले के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 16 हजार 109 हो गई है। इसमें से 8 लाख 80 हजार  997 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 30 हजार 950 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से 4109 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.