पति की हत्या करने के बाद थाना में किया आत्मसमर्पण
पति की हत्या करने के बाद एक महिला ने बुधवार की सुबह बारीपदा सदर थाने मे आत्मसमर्पण कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 11:00 PM (IST)Updated: Thu, 19 Dec 2019 06:15 AM (IST)
जासं, भुवनेश्वर : पति की हत्या करने के बाद एक महिला ने बुधवार की सुबह बारीपदा सदर थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित 43 वर्षीय सीता हेंब्रम और उसके पति का नाम बड़ मरांडी बताया गया है। दोनों बारीपदा सदर थाना क्षेत्र के शिशिरवणी गांव के बताये गए हैं। हालांकि घटना सहदेवखुंटा थाना क्षेत्र में हुई। किस वजह से सीता ने पति बड़ मरांडी की हत्या की, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें