राज्य के विकास प्रति वचनवद्ध : नवीन
जागरण संवाददाता, बालेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बालेश्वर जिला में एक दिवसीय तूफा
जागरण संवाददाता, बालेश्वर: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने गुरुवार को बालेश्वर जिला में एक दिवसीय तूफानी दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार विधानसभा चुनाव क्षेत्र में चार जनसभाओं को सम्बोधित किया। सिमुलिया, सोरो, बालेश्वर सदर, रेमणा नामक इन चारों स्थानों पर मुख्यमंत्री ने 45 प्रोजेक्ट का शिलान्यास व उद्घाटन किया। 108.55 करोड़ रुपये से इन प्रोजेक्टों का निर्माण किया जाएगा। इसमें से 54.94 करोड़ रुपये से 33 प्रकल्पों का लोकार्पण, 53.61 करोड़ रुपये से निर्मित होने से 12 प्रकल्पों का शिलान्यास किया गया। इन चारों जनसभाओं में मुख्यमंत्री के साथ बीजद से जुड़े स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। राज्य में रहने वाले गरीब व कमजोर वर्ग के उत्थान एवं विकास के लिए हमारी सरकार वचनवद्ध है। राज्य सरकार द्वारा चलाए गए गर्भवती महिलाओं से लेकर वृद्धों तक के लिए योजनाओं का उन्होंने अपने सम्बोधन में जिक्र किया। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के सपने को साकार करने की बात कहते हुए कहा कि बीजू बाबू चाहते थे कि राज्य में रहने वाले आदिवासी व कमजोर वर्ग के लोगों का राज्य में विकास हो। मुख्यमंत्री के साथ इन चारों सभाओं में सिमुलिया में सिमुलिया विधायक ज्योति प्रकाश पाणीग्राही, सोरो में सोरो के विधायक परशुराम धड़ा, सदर विधायक जीवन प्रदीप दास, रेमणा में रेमणा के पूर्व विधायक सुदर्शन जेना के साथ बालेश्वर के सासद इंजीनियर रवीन्द्र कुमार जेना मौजूद थे। इन सभी स्थानीय नेताओं ने राज्य सरकार व मुख्यमंत्री की सराहना की। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए भाजाप व काग्रेस के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया था। इनमें भाजपा के जिला अध्यक्ष मदन मोहन दत्ता, सुषमा राणी विश्वाल, राजेन्द्र चटर्जी, काग्रेस के विक्त्रम पण्डा, पद्मलोचन लेंका, विधान जेना, अरजित घोषाल के साथ 50 से ज्यादा नेता व कार्यकर्ता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।