Move to Jagran APP

बालेश्वर नगर भाजपा की नई कमेटी गठित, मंटू बने उपाध्यक्ष; जिले में खुशी की लहर

बालेश्वर नगर भाजपा की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। कमेटी के नए मनोनीत सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने बालेश्वर के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी बालेश्वर जिला भाजपा के अध्यक्ष उमाकांत महापात्र और बालेश्वर भाजपा नगर अध्यक्ष चितरंजन पंडा के प्रति आभार व्यक्त किया है

By Babita KashyapEdited By: Published: Wed, 17 Feb 2021 08:33 AM (IST)Updated: Wed, 17 Feb 2021 08:33 AM (IST)
उपाध्यक्ष के तौर पर तेजतर्रार और युवा भाजपा नेता मनोहर लाल पेरीवाल उर्फ मंटू को नियुक्त किया गया है।

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। बालेश्वर नगर भारतीय जनता पार्टी की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है। जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र के निर्देशानुसार बालेश्वर नगर के अध्यक्ष के तौर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता चितरंजन पंडा को नियुक्त किया गया है। इसके साथ अन्य 16 सदस्य कमेटी की भी घोषणा की गई है जिसमें 7 लोगों को मोर्चा अध्यक्ष 7 लोगों को स्वतंत्र निमंत्रित सदस्य के नामों की घोषणा की गई। घोषित किए गए 16 सदस्य नए कमेटी में अध्यक्ष श्री पंडा समेत छह लोगों को उपाध्यक्ष दो लोगों को साधारण सचिव छह लोगों को सचिव तथा एक को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

loksabha election banner

 विभिन्न पदों पर रहने वाले लोगों के नाम इस प्रकार हैं उपाध्यक्ष के तौर पर तेजतर्रार और युवा भाजपा नेता मनोहर लाल पेरीवाल उर्फ मंटू को नियुक्त किया गया है। इसी तरह संपादक के तौर पर सुशांत कुमार परी,डाॅ सुष्मिता दास, राजेंद्र चटर्जी, अनिता दास, जुबली महंती तथा मन्नत पात्र को नियुक्त किया गया है। इसी तरह कोषाध्यक्ष के तौर पर तरुण वर्धन को नियुक्त किया गया। युवा मोर्चा में देवव्रत मिश्र महिला मोर्चा में सुष्मिता पंडा कृषक मोर्चा में प्रदीप कुमार बेहरा एससी मोर्चा में दिलीप माझी एसटी मोर्चा में रूहिया मुर्मू ओबीसी मोर्चा में सर्वेश्वर पात्र संख्या लघु मोर्चा में सैफ अफजल तथा स्वतंत्र निमंत्रित सदस्य के तौर पर उपेंद्र सतपति शुभाशीष पीरी उमाकांत माझी विवेक महंती अजीत मिश्रा सावित्री पंडा तथा बसंती माझी को नियुक्त किया गया है।

 भारतीय जनता पार्टी बालेश्वर नगर कमेटी के नए मनोनीत सभी पदाधिकारी और सदस्यों ने बालेश्वर के सांसद तथा केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी बालेश्वर जिला भाजपा के अध्यक्ष उमाकांत महापात्र और बालेश्वर भाजपा नगर अध्यक्ष चितरंजन पंडा के प्रति आभार व्यक्त किया है। जागरण से बातें करते हुए नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष मनोहर लाल पेरीवाल उर्फ मंटू ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत किए जाने की दिशा में कदम उठाया जाएगा तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में शहर में रहने वाले लोगों युवाओं मुख्यतः महिलाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। यहां उल्लेखनीय है कि मंटू पेरीवाल को हिंदी भाषा भाषी नेता के तौर पर काफी लोकप्रिय माना जाता है तथा चंद महीनों पहले बालेश्वर में उपचुनाव के तहत उनकी भूमिका काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी। इनके उपाध्यक्ष होने से मुख्यतः हिंदी भाषा भाषी लोगों के बीच खुशी की लहर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.